Weather Forecast : अब यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बिहार-झारखंड में होगी बारिश

Weather Forecast : दिल्ली धुंध की चादर से लिपटी रहेगी. यूपी में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. जानें बिहार-झारखंड के मौसम का हाल.

Weather Forecast : दिल्ली धुंध की चपेट में लिपटी इन दिनों नजर आ रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 6 दिसंबर को धुंध से राजधानी की शुरूआत हो सकती है. इसके बाद दिन में आसमाान साफ होगा. शाम होते-होते धुंध फिर बढ़ती नजर आ सकती है. अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

बिहार का मौसम

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में तीन दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. कई जिलों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. अगले तीन दिनों के दौरान पटना सहित प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 8-9 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं.

झारखंड का मौसम

झारखंड में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान साफ रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 दिसंबर से झारखंड के कुछ जिलों में वर्षा भी होगी.

Read Also : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सतायेगी ठंड, इस दिन से शुरू होगी बारिश

यूपी में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

यूपी में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. अगले तीन दिन तक तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. दिन और रात के तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है. हवा का रुख बदलने का असर तापमान पर पड़ेगा. हवा उच्च हिमालयी इलाकों से होकर आ रही है जिस कारण कड़ाके की ठंड अब पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >