Weather Forecast Updates : Cyclone Nivar के कारण चेन्नई में भारी बारिश, ट्रेनें रद्द, मेट्रो चलेगी

Weather Forecast Today LIVE Updates : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों (Weather forecast today) में नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तापमान (North India temperature) में तेजी से गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. आईएमडी (India Meteorological Department) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र गहराता जा रहा है. 24 नवंबर (24 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh का मौसम कैसा रहेगा यह जाननें के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:24 PM. 24 Nov 20 10:24 PM. 24 Nov

मेट्रो सेवा जारी रहेगी

चेन्नई में भारी बारिश के बीच मेट्रो सेवा कल पूरे दिन बहाल रहेगी.

10:24 PM. 24 Nov 20 10:24 PM. 24 Nov

तमिलनाडु में कल छुट्टी की घोषणा

Cyclone Nivar के भयंकर रूप लेने की आशंका के बीच तमिलनाडु में कल सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गयी है और कई ट्रेनें भी रद्द की गयी हैं.

10:24 PM. 24 Nov 20 10:24 PM. 24 Nov

Cyclone Nivar 25 नवंबर की रात तक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा

मौसम विभाग ने आज अपने बुलेटिन में यह बताया है कि चक्रवाती तूफान निवार 25 नवंबर की रात तक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा और यह तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों से गुजरेगा.

2:21 PM. 24 Nov 20 2:21 PM. 24 Nov

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 26-27 नवंबर को झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश होगी. बादलों की वजह से दो दिनों के लिए ठंड घटेगी, लेकिन बादलों के साफ होते ही फिर से ठंड बढ़ने लगेगी.

2:21 PM. 24 Nov 20 2:21 PM. 24 Nov

कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. अधिकारियों ने बताया कि यहां चेम्बरमबक्कम समेत कई जलाशयों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है.

2:21 PM. 24 Nov 20 2:21 PM. 24 Nov

गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है.

2:21 PM. 24 Nov 20 2:21 PM. 24 Nov

24-25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आर एस शर्मा के अनुसार वर्तमान परिस्थिति के अनुसार 24-25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु तथा आसपास के क्षेत्रों में 24 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा 25 नवंबर को इन जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

2:21 PM. 24 Nov 20 2:21 PM. 24 Nov

Cyclone Nivar मचाएगा तबाही

तमिलनाडु, थिरुवर: Cyclone Nivar 25 नवंबर की शाम को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों को पार करेगा. तटीय इलाकों में जारी किए गए अलर्ट के मद्देनज़र स्थानीय लोग अपने घास-फूस से बने घर के छप्परों को रस्सियों और पॉलीथीन की सहायता से बांध रहे हैं.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

मुरादाबाद में धुंध की परत छाई हुई दिखीं

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में धुंध की परत छाई हुई दिखीं. धुंध की वजह से दृश्यता (विज़िबिलिटी) कम हुई.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

मौसम की पहली बर्फबारी

कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई. घाटी के ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई जिसके चलते घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर-लेह मार्ग के सोनमर्ग-जोजिला अक्ष के ऊंचाई पर स्थित इलाकों के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की जिसमें प्रशासन और लोगों से सतर्कता बरतने और तैयार रहने को कहा गया है.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

भारी बारिश की चेतावनी

चेन्नई और कांचीपुरम में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में इस महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

25 नवंबर तक आसमान साफ

झारखंड में 25 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है लेकिन न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट हो सकती है. अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण एक तरफ जहां रातों में ठंड बढ़ेगी, वहीं कोहरा और धुंध का प्रकोप भी प्रदेश में बढ़ेगा.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

26 नवंबर को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड में 26 नवंबर को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है जिससे तापमान में और गिरावट होगी.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के तटीय क्षेत्र में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है जिसके धीरे-धीरे गहरा होने की संभावना है. झारखंड के मौसम पर इस कम दबाव के क्षेत्र का असर 26 नवंबर से दिखने की संभावना है.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका के मद्देनजर प्राधिकारी इससे निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने सोमवार को यहां बैठक की और तूफान के मद्देनजर अनेक उपायों पर विचार करने के साथ ही संबंधित राज्य सरकारों समेत अनेक पक्षों को प्रभावित क्षेत्रों में किसी की जान नहीं जाने देने और सामान्य स्थिति जल्द बहाल करने का निर्देश दिया.

10:31 AM. 24 Nov 20 10:31 AM. 24 Nov

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम

कश्मीर के बड़े हिस्से में सोमवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिसके कारण उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट आई. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में नवंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है.

7:20 AM. 24 Nov 20 7:20 AM. 24 Nov

उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे

उल्लेखनीय है कि पूरे बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चल रहा है. जिन इलाकों में तापमान दस डिग्री से ऊपर है,वहां भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है.

7:20 AM. 24 Nov 20 7:20 AM. 24 Nov

न्यूनतम तापमान और गिरेगा

आइएमडी पटना के मुताबिक अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान और गिरेगा. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल ठंड की समयावधि पिछले कुछ सालों से अधिक रहेगी. मौसम विज्ञानियों की राय है कि दिसंबर के पहले पखवाड़े में इस साल बिहार में ठंड चरम पर पहुंच सकती है.

7:20 AM. 24 Nov 20 7:20 AM. 24 Nov

बिहार में ठंड ने दमदार दस्तक दी

करीब 12 साल बाद एक बार फिर बिहार में ठंड ने दमदार दस्तक दी है. 2008 के बाद नवंबर में इतना कम तापमान कभी नहीं गया. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. सोमवार को गया में सबसे कम तापमान 7.4 और पटना में न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सर्वाधिक ठंड दक्षिण,पश्चिम और मध्य बिहार में पड़ रही है. यहां के मैदानी इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा है.

7:20 AM. 24 Nov 20 7:20 AM. 24 Nov

मौसम का पहला चक्रवाती तूफान

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से बुधवार को टकराएगा. इसकी वजह से तमिलनाडु, रायलसीमा और आस पास के इलाकों में भारी बारिश होगी.

7:20 AM. 24 Nov 20 7:20 AM. 24 Nov

तापमान में लगातार गिरावट जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है. कई जगहों पर शीत लहर चल रही है.

7:20 AM. 24 Nov 20 7:20 AM. 24 Nov

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों (Weather forecast today) में नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तापमान (North India temperature) में तेजी से गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. आईएमडी (India Meteorological Department) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र गहराता जा रहा है. 24 नवंबर (24 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh का मौसम कैसा रहेगा यह जाननें के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >