Weather Forecast Updates : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बंगाल में होगी बारिश, जानें झारखंड- बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बंगाल में होगी बारिश, जानें झारखंड- बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : कुछ दिन से बंगाल की खाड़ी में उठे समुद्री तूफान के कारए देश भर के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर heavy rain देखने को मिल रही है. 20 अक्टूबर (20 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:17 AM. 21 Oct 203:17 AM. 21 Oct
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बंगाल में होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार मंगलवार को बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, झारखंड , मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, गुजरात में जिन हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है, उसके अगले दो-तीन दिन में वहां से हटने के लिए सही वातावरण तैयार हो रहा है. गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इस साल देरी से लौट रहा है.
1:43 AM. 21 Oct 201:43 AM. 21 Oct
बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर में बारिश पड़ने की संभावना है.
11:51 PM. 20 Oct 2011:51 PM. 20 Oct
स्काइमेट वेदर के अनुसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार प्रशांत महासागर में सशक्त ला नीना का प्रभाव उत्तर-पूर्वी मॉनसून के दौरान होने वाली बारिश पर दिखाई दे सकता है. दक्षिणी क्षेत्रों को यह मुख्यतः निराश कर सकता है.
10:24 PM. 20 Oct 2010:24 PM. 20 Oct
मौसम बेहद खुशनुमा और शीतल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की हवा के साथ मंद-मंद हवाओं के साथ सुबह का मौसम बेहद खुशनुमा और शीतल होगा.
9:36 PM. 20 Oct 209:36 PM. 20 Oct
गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद
चेन्नई में 20 से 22 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहने और गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
हवा की गति बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार
हवा की गति बढ़ने के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो गया, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी “खराब” श्रेणी में है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
हैदराबाद में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने हैदराबाद में बुधवार तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि बिजली गिरने और गरज के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना बनी हुई है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा
दिल्ली के मुख्यम���त्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हैदराबाद में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है. राहत के लिए दिल्ली सरकार तेलंगाना सरकार को 15 करोड़ रुपये दान करेगी.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
आईटीओ क्षेत्र में पीएम 10 का स्तर 178
दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आईटीओ क्षेत्र में पीएम 10 का स्तर 178 और पीएम 2.5 का स्तर 129 रिकॉर्ड किया गया.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब
प्रदूषण बढ़ने से राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
1908 के बाद दूसरी सबसे भारी बारिश
तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने बताया कि अगले दो दिन में भारी बारिश के मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की गई है कि वे राहत शिविरों में चले जाएं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में 1908 के बाद दूसरी सबसे भारी बारिश हुई जिससे राज्य सरकार को निचले क्षेत्रों में रहने वाले करीब 37,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजना पड़ा.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
ओडिशा में तेज बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अक्टूबर को ओडिशा में तेज बारिश देखी जा सकती है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
बिहार के मौसम में आंशिक बदलाव
बिहार के मौसम में आंशिक बदलाव नजर आ रहा है. यहां न्यूनतम पारा गिरा है और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
झारखंड और बिहार में भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा
इधर संभावित सिस्टम के कारण झारखंड और बिहार में भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर इसका प्रभाव नहीं नजर आएगा.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
भारी बारिश का अनुमान
आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
निम्न दबाव का क्षेत्र
निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर को व्यापक रूप में प्रभावित करेगा. इन भागों में 23 से 25 अक्टूबर के बीच भीषण बारिश होने की संभावना दिख रही है.
8:04 PM. 20 Oct 208:04 PM. 20 Oct
21 और 22 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा
उत्तरी तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में 21 और 22 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा की संभावना बनी हुई है.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
ठंड का आगमन बिहार में देर से
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल ठंड का आगमन बिहार में देर से होगा और यह अगले साल देर तक रहेगा.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
हल्की से मध्यम वर्षा
अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों में कई राज्यों में इसी तरह भीषण बारिश हो सकती है. संभावित सिस्टम झारखंड और बिहार में भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा दे सकता है.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव
बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होता नजर आ रहा है. उम्मीद है कि यह जल्द ही और प्रभावी हो जाएगा. इस सिस्टम के बंगाल की खाड़ी पर अगले 3 दिनों तक रहने का अनुमान है, उसके बाद यह धीरे-धीरे प्रभावी होते हुए उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिशा में ओडिशा के उत्तरी भागों और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है. 21 अक्टूबर तक इसके डिप्रेशन और 22 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
दिल्ली में वायु प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़ने का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, हालांकि हवा की अनुकूल गति के कारण प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है. दिल्ली में सोमवार सुबह पौने नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया. रविवार को 24 घंटे के दौरान औसत गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 दर्ज किया गया.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
बारिश के कारण तेलंगाना में मृतक संख्या बढ़कर 70 हुई
तेलंगाना सरकार ने वर्षा प्रभावित हैदराबाद में और बारिश होने के अनुमान के बीच एहतियात के तौर पर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना सोमवार को जारी की. राज्य में पिछले एक सप्ताह में बारिश से संबंधित घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
भीमा नदी के खतरे के निशान से ऊपर
उत्तरी कर्नाटक में भीमा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ के गंभीर हालात बने हुए हैं और कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर एवं रायचुर जिलों में बड़ी संख्या में गांव अब भी जलमग्न हैं, वहीं 36,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
1:22 PM. 20 Oct 201:22 PM. 20 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : कुछ दिन से बंगाल की खाड़ी में उठे समुद्री तूफान के कारए देश भर के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर heavy rain देखने को मिल रही है. 20 अक्टूबर (20 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…