Weather Forecast Updates : अगले कुछ घंटे में झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें
Copied link
Weather Forecast Today Live Updates : दिल्ली और आसपास (delhi Weather) के इलाकों में आज बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने जताया है. इधर केरल के इडुक्की जिले के पेट्टीमुडी में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 52 हो गई है, वहीं असम और बिहार(assam,bihar flood) में बाढ़ से हालात बिगड़ने के बाद लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
1:48 AM. 13 Aug 201:48 AM. 13 Aug
उत्तर प्रदेश में फिर हुआ सक्रिया
मानसून की ट्रफ लाइन प्रदेश से होकर गुजर रही है जिसके चलते कई दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है. उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. बुधवार को ठंडी हवाओं के साथ काले बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया. कहीं बारिश तो कहीं बदली छाई रही. राजधानी लखनऊ में बूदांबांदी बनी रही. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
12:07 AM. 13 Aug 2012:07 AM. 13 Aug
झारखंड के 17 जिलों में हुई है सामान्य से कम बारिश
झारखंड में लगातार हो रही वर्षा के बावजूद कम से कम 17 जिले ऐसे हैं, जहां पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. तीन जिलों (गुमला, देवघर और खूंटी) में 40 से 52 फीसदी तक कम वर्षा हुई है. गुमला जिला में आमतौर पर 1 जून, 2020 से 12 अगस्त, 2020 की सुबह 8 बजे तक 703 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष इस अवधि में मात्र 339.1 फीसदी बारिश हुई. यह सामान्य वर्षापात से 52 फीसदी कम है. राज्य में इस वक्त तक सबसे कम वर्षा गुमला में ही हुई है.
10:55 PM. 12 Aug 2010:55 PM. 12 Aug
मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी
झारखंड (Jharkhand News) के कई जिलों में थोड़ी देर में वर्षा (Rain) और वज्रपात (Lightning) की चेतावनी मौसम विभाग (IMD) ने दी है. बुधवार (12, अगस्त, 2020) को जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी (Weather Warning) में राजधानी रांची (Ranchi) के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) के मौसम पूर्वानुमान अधिकारी ने कहा है कि दुमका, देवघर तथा रांची जिलों में दो-तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात हो सकता है.
10:16 PM. 12 Aug 2010:16 PM. 12 Aug
बिहार मे बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है. मंगलवार से शुरू बारिश बुधवार को भी जारी है. मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई जिलों के लिए आज भी बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण व पूर्वी चंपारण के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण राजधानी के कई इलाके जल-जमाव में डूब गए हैं.
9:28 PM. 12 Aug 209:28 PM. 12 Aug
उत्तराखंड में बारिश से जन जीवन प्रभावित
सीमांत पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी है. मंगलवार की रात को बािरश ने थल और नाचनी क्षेत्र में कहर बरपाया है. थल के पांखू क्षेत्र के सिल्दो गांव में मूसलधार वर्षा से भारी भूस्खलन हुआ है. जिले में तीस मार्ग बंद हैं. चीन सीमा को जोडऩे वाले तीनों मार्ग अभी यातायात के लिए नहीं खोले जा सके हैं. धारचूला में एक महिला मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई है. कोट्यूड़ा गांव में एक मकान मलबे में दब गया.
8:25 PM. 12 Aug 208:25 PM. 12 Aug
झारखंड के इन इलाकों में बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की सक्रियता बढ़ने के साथ ही झारखंड के धनबाद एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छा गए हैं. इसका प्रभाव झारखंड तक दिख रहा है. धनबाद में बुधवार को भरी दोपहरी ही शाम का नजारा देखने को मिला. गाड़ियों के हेड लाइट जल गए. आसमान में बादल गरज रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.
8:25 PM. 12 Aug 208:25 PM. 12 Aug
केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या हुई 54
केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 54 हो गई है। बुधवार को दो और लोगों के शव मिले हैं. इडुक्की में अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद से 16 लोग अभी भी लापता हैं. राजामाला के निकट एनडीआरएफ, अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं. ये लोग सात अगस्त से लापता है। केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
मुंबई समेत तटीय महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर 15 अगस्त तक भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार मुंबई समेत तटीय महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर 15 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है।
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
अगले कुछ घंटे में झारखंड में यहां होगी बारिश
अगले कुछ घंटे में झारखंड की राजधानी रांची सहित दुमका और देवघर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
झारखंड में कल से झमामझ बारिश
झारखंड में मानसून 13 अगस्त से सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र व्यापक हो रहा है. इससे होकर मानसून ट्रफ गुजर रहा है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
दिल्ली में कहीं-कहीं होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बरसात होगी. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट
बिहार में मंगलवार से शुरू बारिश बुधवार को भी जारी है. मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई जिलों के लिए आज भी बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
राजस्थान का जैसलमर गर्म शहरों की सूची में सबसे ऊपर
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 10 गर्म शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा राजस्थान का जैसलमर रहा जहां अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
भारत में मानसून से सर्वाधिक प्रभावित समुदायों को सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र भारत में मानसून के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से सर्वाधिक प्रभावित और वंचित समुदायों को मानवीय सहायता मुहैया कराएगा. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में मानसून ने 770 से अधिक लोगों की जान ले ली है. प्राधिकारियों के अनुसार, पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. संयुक्त राष्ट्र भारत में सबसे वंचित और प्रभावित समुदायों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
कर्नाटक में 16 लोगों की मौत
कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं चार लोग लापता हैं. राज्य में इस महीने की शुरूआत से प्रचंड बारिश हो रही है.
7:59 PM. 12 Aug 207:59 PM. 12 Aug
रत्नागिरी में मूसलाधार वर्षा
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिक वर्षा वाले 10 शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा महाराष्ट्र का रत्नागिरी है जहां 186 मिमी की मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई.
2:01 PM. 12 Aug 202:01 PM. 12 Aug
यूपी के कई जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
2:01 PM. 12 Aug 202:01 PM. 12 Aug
अगले 2 घंटे में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में अगले 2 घंटे में बारिश हो सकती है.
2:01 PM. 12 Aug 202:01 PM. 12 Aug
अगले कुछ घंटों में यहां होगी बारिश
बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और कोंकण गोवा क्षेत्र में कई जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा अगले कुछ घंटों के दौरान देखने को मिलेगी.
2:01 PM. 12 Aug 202:01 PM. 12 Aug
बिहार में बाढ़ से हालात खराब
बिहार में बाढ़ से हालात खराब हो गये हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के बुलेटिन के अनुसार नये इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे 16 जिलों में 62,000 और लोग प्रभावित हुए हैं और इस तरह अब तक 75 लाख से अधिक लोग बाढ़ का संकट झेल चुके हैं. राज्य में बाढ़ की घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई नयी खबर नहीं है और मृतक संख्या 24 बनी हुई है.
2:01 PM. 12 Aug 202:01 PM. 12 Aug
असम में बाढ़
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बकसा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ के कारण 13,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित धेमाजी में 12,000 से अधिक लोग पीड़ित हैं जिसके बाद बकसा में 1,000 और मोरीगांव में 800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
2:01 PM. 12 Aug 202:01 PM. 12 Aug
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Live Updates : दिल्ली और आसपास (delhi Weather) के इलाकों में आज बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने जताया है. इधर केरल के इडुक्की जिले के पेट्टीमुडी में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 52 हो गई है, वहीं असम और बिहार(assam,bihar flood) में बाढ़ से हालात बिगड़ने के बाद लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…