Weather Forecast Updates : राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिहार में बारिश, जानिए झारखंड-यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather Forecast Updates : राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिहार में बारिश, जानिए झारखंड-यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates, 12 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 tracker : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून (delhi rain,monsoon) सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है. इधर आज कई राज्यों में आफत वाली बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश (bihar, up, Jharkhand, mp,cg, Maharashtra heavy rain) समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है. मानसून अब तेजी से पूर्वी व उत्तर भारत के हिस्सों में आगे बढ़ रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हुए है. इधर, मुंबई में काफी मूसलाधार बारिश के आसार हैं. मौसम की ताजा जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…
3:54 AM. 13 Jun 213:54 AM. 13 Jun
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज गर्मी के दौर के बीच मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व तेज अंधड़ का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम केंद्र के अनुसार, 13-14 जून के दौरान राज्य के उत्तरी भागों व भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू जिलों में शनिवार दोपहर के बाद 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है व मेघगर्जन के साथ कहीं हल्की बारिश की संभावना है. वहीं 15-16 जून को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.
3:54 AM. 13 Jun 213:54 AM. 13 Jun
मुंबई में भारी बारिश की वजह से पवई झील भरी
मुंबई और आसपास के इलाकों में गत कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से पूर्वी उपनगर स्थित पवई झील शनिवार दोपहर को भर गई और पानी बाहर बहने लगा. बीएमसी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पवई झील की क्षमता 545 करोड़ लीटर है और इसका पानी औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल होता है तथा इसका पानी मीठी नदी में बहता है.
3:54 AM. 13 Jun 213:54 AM. 13 Jun
मध्य प्रदेश के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने शनिवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल सहित छह जिलों में गरज, बिजली और भारी वर्षा होने का संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, विदिशा, होशंगाबाद सहित आठ जिलों में गरज, बिजली के साथ तेज बारिश होने के अनुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून के राज्य में आगे बढ़ने की उम्मीद है.
3:54 AM. 13 Jun 213:54 AM. 13 Jun
मुंबई समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मुंबई में अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वैज्ञानिक शुभांगी भूते ने कहा कि मुंबई समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और एक-दो जगह पर बहुत मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
3:54 AM. 13 Jun 213:54 AM. 13 Jun
मुंबई में भारी बारिश से सड़कों और पटरियों पर जलजमाव, ट्रेन व बस सेवा प्रभावित
मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा ट्रेन और बस सेवा बाधित हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेन लाइन पर दादर और कुर्ला स्टेशनों के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया. वहीं, बेस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर जलजमाव के कारण कई बसों का रास्ता बदलना पड़ा.
3:54 AM. 13 Jun 213:54 AM. 13 Jun
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुंबई में अधिकारी अलर्ट
आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई, लेकिन इस दौरान शहर में बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है और स्थानीय ट्रेनों के साथ बसें भी अपने तय समय पर चलीं. आईएमडी ने मुंबई में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी अगले दो दिनों में अत्यंत अधिक बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट जारी किया है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था. मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अगले 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अगले 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
दिल्ली का पारा
दिल्ली में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
पटना में बारिश शुरू
बिहार की राजधानी पटना में भी बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग की आंधी-तूफान के साथ बरसात की चेतावनी दी है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र
आईएमडी ने बताया कि उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले पांच से छह दिन के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छा जाने की उम्मीद है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में रविवार को दूरदराज इलाक़ों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में शनिवार के लिए भी इसी तरह का अलर्ट जारी है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
IMD के ���नुसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार अगले 2 घंटे में कासगंज, बिजनौर, रुड़की, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, संभल, चंदौसी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
मुरादाबाद में बारिश
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज बारिश हो रही है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड तक अब मानसून का असर नजर आने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले 1-2 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने बुधवार को दस्तक दी है. जिसके बाद से ही बारिश लगातार हो रही है. इधर मौसम विभाग ने 13-14 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
मुंबई में तेज बारिश और जलजमाव
कारोबारी नगरी मुंबई में तेज बारिश और जलजमाव के बाद अंधेरी सबवे बंद किया गया है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के रुदप्रयाग, नैनीताल, चंपावत समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाये रहने और हवा के झोंके के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
8:00 PM. 12 Jun 218:00 PM. 12 Jun
देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में 12 से 15 जून तक होगी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में 12 से 15 जून तक बारिश की संभावना है. झारखंड, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, केरल और माहे में शनिवार से मंगलवार तक अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना है.
12:54 PM. 12 Jun 2112:54 PM. 12 Jun
बिहार में मौसम विभाग की चेतावनी
बिहार में मौसम का कहर एक बार फिर जारी है. मानसून से पहले वज्रपात अब प्रदेश में आफत का कारण बन गई है. दरअसल सूबे में मानसून ने अभी प्रवेश नहीं किया है. प्री मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन कई जगहों पर ठनका गिरने के कारण शुक्रवार को 7 लोगों की जान चली गयी. वहीं राज्य में अगले 48 घंटों तक वज्रपात की आशंका देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
12:54 PM. 12 Jun 2112:54 PM. 12 Jun
दिल्ली में मानसून सामान्य से 12 दिन पहले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था.
12:54 PM. 12 Jun 2112:54 PM. 12 Jun
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी
राजस्थान में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी गर्मी का प्रकोप बना रहा. प्रदेश में गंगानगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ, गंगानगर जिलों में लू चलने और पूर्वी राजस्थान के बारां जिले में कहीं कही पर मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.
12:54 PM. 12 Jun 2112:54 PM. 12 Jun
मुंबई में रविवार को अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान
मुंबई और इसके पड़ोसी क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में रविवार को अत्यंत बारिश की ‘अत्यधिक संभावना’ है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों के लिए भी ऐसा ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे के कुछ स्थानों में शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates, 12 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 tracker : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून (delhi rain,monsoon) सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है. इधर आज कई राज्यों में आफत वाली बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश (bihar, up, Jharkhand, mp,cg, Maharashtra heavy rain) समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है. मानसून अब तेजी से पूर्वी व उत्तर भारत के हिस्सों में आगे बढ़ रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हुए है. इधर, मुंबई में काफी मूसलाधार बारिश के आसार हैं. मौसम की ताजा जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…