Weather Forecast Updates : बिहार में तापमान में गिरावट आयेगी, जानें यूपी-झाखंड-दिल्ली सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत (north india weather) में जहां ठंड (winter, cold weather) और कोहरे (fog) का असर नजर आने लगा है. वहीं दक्षिण (south india weather) के कुछ राज्यों में हल्की से भारी बारिश (Heavy Rain) तक हो सकती है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
2:36 PM. 7 Dec 20 9:06 AM. 7 Dec

आने वाले दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी

बिहार में आने वाले दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. देश के ऊपरी इलाके मसलन कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखने की संभावना है. बुधवार या गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा.

2:40 AM. 7 Dec 20 9:10 PM. 6 Dec

हरियाणा और पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, पटियाला का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:40 AM. 7 Dec 20 9:10 PM. 6 Dec

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में हिमपात का पूर्वानुमान 

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण जम्मू संभाग को घाटी से जोड़नेवाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आनेवाले दिनों में हिमपात का पूर्वानुमान जताया है.

2:40 AM. 7 Dec 20 9:10 PM. 6 Dec

.मन्नार की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया, भारी बारिश की संभावना

मन्नार की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया स्थित है. संबंधित चक्रवाती सर्कुलेशन मध्य क्षोभ मंडल स्तर तक फैला हुआ है. इस कारण गरज के साथ मध्यम और भारी वर्षा की बहुत अधिक संभावना है.

2:40 AM. 7 Dec 20 9:10 PM. 6 Dec

हिमाचल में सात से नौ और उत्तराखंड में आठ व नौ दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान 

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सात से नौ दिसंबर तक और उत्तराखंड में आठ और नौ दिसंबर को अलग-अलग इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

2:40 AM. 7 Dec 20 9:10 PM. 6 Dec

उत्तर प्रदेश, ओड़िशा समेत पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में होगा घना कोहरा

पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओड़िशा में छह दिसंबर को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. वहीं, छह दिसंबर और सात दिसंबर को दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत (north india weather) में जहां ठंड (winter, cold weather) और कोहरे (fog) का असर नजर आने लगा है. वहीं दक्षिण (south india weather) के कुछ राज्यों में हल्की से भारी बारिश (Heavy Rain) तक हो सकती है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >