Weather Forecast: दिवाली के बाद कई शहरों की वायु गुणवत्ता खराब, जानें अपने राज्य का हाल

Weather Forecast Update Today: साइक्लोन सितरंग का असर दिख रहा है. बांग्लादेश से लेकर भारत के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. बांग्लादेश में तूफान के कारण 13 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. इस तूफान का असर ओडिशा और झारखंड में भी नजर आने की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 26 और 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. इधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में चली गयी. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल.

Live Updates
3:21 PM. 26 Oct 22 3:21 PM. 26 Oct

झारखंड में इस दिवाली प्रदूषण हुआ दोगुणा

इस साल लोगों ने दोगुने उत्साह के साथ दिवाली मनायी और जम कर पटाखे फोड़े. नतीजतन, राजधानी में दो दिनों में प्रदूषण का स्तर भी दोगुना हो गया. बिरसा चौक में पीएम-10 की मात्रा दिवाली के दो दिन पूर्व (22 अक्तूबर) को 161 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी, जो दिवाली की रात 361 पहुंच गयी थी. वहीं एसओ-2 और एनओ-2 की मात्रा भी दोगुनी हो गयी थी. पटाखों की वजह से हवा में पीएम-10 पीएम-2.5 की मात्रा बहुत अधिक हो गयी थी. वहीं, अलबर्ट एक्का चौक पर पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा भी बहुत अधिक हो गयी थी.

9:07 AM. 26 Oct 22 9:07 AM. 26 Oct

दिल्ली की हवा में सुधार, लेकिन अब भी ‘खराब’ श्रेणी में

अनुकूल हवा चलने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह सुधार देखा गया, लेकिन यह ‘खराब श्रेणी’ में ही दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार शाम चार बजे 303 से सुधरकर बुधवार सुबह छह बजे 262 दर्ज किया गया. सोमवार को दिवाली के दिन शाम चार बजे यह 312 था. पड़ोसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों गाजियाबाद (262), नोएडा (246), ग्रेटर नोएडा (196), गुरुग्राम (242) और फरीदाबाद (243) में हवा की गुणवत्ता ‘‘मध्यम” से ‘‘खराब” श्रेणी में दर्ज की गई.

(भाषा- इनपुट)

8:01 AM. 26 Oct 22 8:01 AM. 26 Oct

दिवाली के बाद कई शहरों में वायु गुणवत्ता खराब

दिवाली के बाद की सुबह दिल्ली और देश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई लेकिन अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों ने प्रदूषक तत्वों को तेजी से जमा होने से रोका और राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति पिछले वर्षों से अपेक्षाकृत बेहतर रही. हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों के शहरों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई.

8:01 AM. 26 Oct 22 8:01 AM. 26 Oct

ओडिशा और झारखंड में बारिश की संभावना

ओडिशा और झारखंड में भी साइक्लोन सितरंग का असर देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वानुमान है कि झारखंड में 26 और 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. इधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गयी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: साइक्लोन सितरंग का असर दिख रहा है. बांग्लादेश से लेकर भारत के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. बांग्लादेश में तूफान के कारण 13 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. इस तूफान का असर ओडिशा और झारखंड में भी नजर आने की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 26 और 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. इधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गयी. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >