Weather Forecast Updates : झारखंड में होगी बारिश, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट चुका है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. इधर, बंगाल की खाड़ी में low pressure area बन गया है. ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन नजर आ रहा है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
5:58 PM. 7 Oct 20 5:58 PM. 7 Oct

राजस्थान में मानसून के विदाई लेने के बाद मौसम का बदला मिजाज

राजस्थान में मानसून की विदाई लोगों को सर्दी- गर्मी दोनों का अहसास करवा रही है. दिन में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है. रात के तापमान में ठंडक का असर दिखाई दे रहा है.

2:14 PM. 7 Oct 20 2:14 PM. 7 Oct

झारखंड के इन इलाकों में कुछ देर में बारिश

झारखंड के धनबाद,जामताडा, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

2:14 PM. 7 Oct 20 2:14 PM. 7 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह थोड़ी देर के लिए ‘‘खराब” की श्रेणी में पहुंच गई थी. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पीएम10 सुबह 10 बजे 225 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया. पीएम 10 माप में, 10 माइक्रोमीटर जितना कण होता है, जो सांस लेते समय फेफड़ों में जा सकता है. इन कणों में धूल, पराग और ‘मोल्ड’ बीजाणु शामिल हैं.

2:14 PM. 7 Oct 20 2:14 PM. 7 Oct

उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बौछार

बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं.

2:14 PM. 7 Oct 20 2:14 PM. 7 Oct

झारखंड के इन इलाकों में कुछ देर में बारिश

झारखंड के रांची,खूंटी, सरायकेला खरसांवा, गढवा और पलामू में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

2:14 PM. 7 Oct 20 2:14 PM. 7 Oct

मराठवाड़ा क्षेत्र के छह जिलों में मानसून के दौरान औसत से ज्यादा बारिश

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ में से छह जिले ऐसे हैं जहां इस साल मानसून में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद, लातूर, बीड, परभणी, जालना, ओस्मानाबाद, नांदेड़ और हिंगोली जिले हैं.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

यूपी के पूर्वांचल का हाल

मौसम विज्ञानियों के अनुसार यूपी के पूर्वांचल से मानसून तो जा चुका है लेकिन लोकल हीटिंग और वातावरण में नमी से बादलों की सक्रियता भी हो जा रही है.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन

इस सप्ताह के आखिर तक बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन विकसित होने वाला है. इसके डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

स्काइमेट वेदर के अनुसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार बंगाल उत्तरी अंडमान सागर से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए अगले 48 घंटों के भीतर यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी पर पहुंच जाएगा और निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा. निम्न दबाव का क्षेत्र बनते-बनते यह खाड़ी के मध्य भागों पर पहुंच जाएगा.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

स्काइमेट वेदर के अनुसार थाईलैंड की खाड़ी की तरफ से 7 अक्टूबर को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर में प्रवेश कर सकता है. यही सिस्टम धीरे-धीरे प्रभावी होगा और डीप डिप्रेशन बनेगा.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

सुबह से ही आकाश में बादल

झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में मौसम शुष्क

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इन राज्यों में सुबह व शाम का मौसम आरामदायक रहेगा जबकि एक-दो स्थानों पर मौसम ठंडा व दोपहर में हल्का गर्म रहेगा.

9:48 AM. 7 Oct 20 9:48 AM. 7 Oct

बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा

मौसम विभाग की मानें तो बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा हो जाएगा. अभी वह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से लौटा है.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

झारखंड में बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना है. झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

पटना और आसपास के इलाके में बारिश नहीं

मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना और आसपास के इलाके में बारिश नहीं हुई जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया और उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

बिहार का मौसम

कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा के दक्षिणी तट की ओर शिफ्ट हो गया है. इस वजह से बिहार में अब बारिश में कमी नजर आएगी. कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ेंगे.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन नजर आ रहा है. इसका प्रभाव पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल के गंगा के तटों तक बना है. झारखंड के धनबाद और आसपास इसका ही प्रभाव है.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

साइक्लोन सीजन शुरू

आपको बता दें कि मॉनसून के वापस होते ही साइक्लोन सीजन शुरू हो जाता है. अक्टूबर-नवंबर-दिसम्बर में बंगाल की खाड़ी चक्रवाती तूफान विकसित होने के अनुकूल रहती है.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, लेकिन पंजाब, हरियाणा तथा आसपास के अन्य राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की आशंका है.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

सफर ने कहा

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को भी ‘‘मध्यम” श्रेणी में बना रहेगा तथा शुक्रवार तक इसके और खराब होने की आशंका है. दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 178 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. सफर ने कहा,पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने की घटना में वृद्धि देखी गई है. वायु की दिशा प्रदूषकों के प्रसार के लिए अनुकूल है और आने वाले दिनों में दिल्ली पर ये अपना असर दिखाना शुरू करेंगे.

7:28 AM. 7 Oct 20 7:28 AM. 7 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट चुका है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. इधर, बंगाल की खाड़ी में low pressure area बन गया है. ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन नजर आ रहा है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >