Weather Forecast LIVE Update: झारखंड में झमाझम बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है. झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
9:01 PM. 9 Aug 22 9:01 PM. 9 Aug

झारखंड के इन जिलों में बारिश

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकें में बारिश जारी है. मौसम विभाग (आईएमडी) रांची ने पाकुड़, गढ़वा, दुमका के कुछ भागों में भी वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है.

9:01 PM. 9 Aug 22 9:01 PM. 9 Aug

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बारगढ़, संबलपुर, अंगुल और क्योंझर जिलों में कुछ स्थानों पर 204 मिमी से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है. विभाग ने बुधवार को झारसुगुडा, सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, देवगढ़, अंगुल, मयूरभंज, बालासोर और बारगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है, जिसके तहत बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुामन जताया जाता है.

9:01 PM. 9 Aug 22 9:01 PM. 9 Aug

झारखंड के इन जिलों में बारिश 

झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग (आईएमडी) रांची ने जताई है. राजधानी रांची समेत लातेहार, लोहरदगा जिले के कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

2:26 PM. 9 Aug 22 2:26 PM. 9 Aug

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:26 PM. 9 Aug 22 2:26 PM. 9 Aug

राजस्‍थान में कई जगह भारी बारिश जारी

राजस्‍थान के अनेक हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है और बीते चौबीस घंटे में मध्यम से लेकर अति भारी बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश बाड़मेर के सिणधरी में दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्‍य के सिणधरी में 13 सेमी., सिरोही में 10 सेमी., जोधपुर के लूणी में आठ सेमी., जालौर के जसवंतपुरा और उदयपुर के सलूंबर में पांच-पांच सेमी. बारिश हुई.

2:26 PM. 9 Aug 22 2:26 PM. 9 Aug

अगस्त-सितंबर में मानसून की सामान्य बारिश

मानसून के आगमन के बाद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के चलते किसानों को बड़ी राहत मिली है. धान की रोपाई के बाद फसल को पानी की जरूरत होती है, जोकि अब बारिश के चलते पूरी हो रही है. मानसून को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगस्त-सितंबर में मानसून की सामान्य बारिश होगी.

2:26 PM. 9 Aug 22 2:26 PM. 9 Aug

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. यहां अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जतायी गयी है.

10:05 AM. 9 Aug 22 10:05 AM. 9 Aug

मुंबई में तेज बारिश

मुंबई में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. जहां तेज़ बारिश के बीच मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखी गयी. वहीं अंधेरी सबवे में बारिश के बाद जलजमाव नजर आ रहा है.

2:26 PM. 9 Aug 22 2:26 PM. 9 Aug

दिल्ली में उमस भरी गर्मी

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया. अब बारिश का दौर हल्का हो चुका है इसके 15 अगस्त के बाद से फिर सक्रिय होने के आसार हैं. 12 अगस्त को हल्की बारिश व तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने वयक्‍त किया है. अभी दो दिन उत्तर पश्चिमी राज्यों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

7:08 AM. 9 Aug 22 7:08 AM. 9 Aug

बिहार में मानसून की सक्रियता कम

बिहार में मानसून (Bihar Monsoon 2022) की सक्रियता कम हो गई है. प्रदेश में बारिश होगी लेकिन कहीं भी तेज या भारी बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है. हालांकि राजधानी पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश के संकेत हैं.

7:08 AM. 9 Aug 22 7:08 AM. 9 Aug

झारखंड में में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना

कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से भारी बारिश होने की संभावना है और यह मंगलवार और बुधवार को और बढ़ सकती है.

7:08 AM. 9 Aug 22 7:08 AM. 9 Aug

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से राज्य के अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिन मानसून सक्रिय रहेगा. इस बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, हालांकि, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

6:52 AM. 9 Aug 22 6:52 AM. 9 Aug

दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान 80 प्रतिशत से ज्यादा सटीक

भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि जून और जुलाई में दिल्ली में बारिश होने संबंधी आईएमडी का पूर्वानुमान 80 फीसदी से ज्यादा सटीक साबित हुआ. आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि प्रभाव आधारित पूर्वानुमान एक हालिया घटनाक्रम है और इसमें वक्त के साथ सुधार होगा तथा यह 2025 तक और सटीक होगा.

6:52 AM. 9 Aug 22 6:52 AM. 9 Aug

दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश

दक्षिणी ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मूसलाधार बारिश होने से निचले इलाकों में नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में यह मौसमी घटना हो रही है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान इसके एक दबाव के रूप में तेज होने और ओडिशा और छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

6:52 AM. 9 Aug 22 6:52 AM. 9 Aug

महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग और दक्षिणी कोंकण के अन्य हिस्सों में भारी बारिश

दक्षिण पश्चिमी मानसून दो हफ्ते के अंतराल के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इस बार यह दक्षिणी कोंकण में भारी बारिश लेकर आया है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के तटीय जिलों, मुख्य रूप से सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के कुछ हिस्सों में 24 घंटों के दौरान 200 मिमी. से अधिक बारिश हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में संपर्क मार्गों के जलमग्न होने के कारण कई गांवों और बस्तियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है. झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >