Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक ‘लू' चलना जारी रहने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
2:18 PM. 7 Jun 22 2:18 PM. 7 Jun

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के बोकारो, गुमला, रामगढ़ और रांची के कुछ हिस्‍सों में अगले कुछ घंटों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है. इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

2:18 PM. 7 Jun 22 2:18 PM. 7 Jun

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, यानी भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

12:39 PM. 7 Jun 22 12:39 PM. 7 Jun

दिल्ली में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

10:19 AM. 7 Jun 22 10:19 AM. 7 Jun

गंगानगर में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के गंगानगर में लू चलने की संभावना जताई है. राजधानी जयपुर में रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:50 AM. 7 Jun 22 8:50 AM. 7 Jun

शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर सकता है

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने तेज पश्चिमी विक्षोभ और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को लू के लिये जिम्मेदार ठहराया. एक अनुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर कर 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ सकती है.

7:33 AM. 7 Jun 22 7:33 AM. 7 Jun

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार का मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. लोगों को भीषण गर्मी और उमस से अगले 24 घंटों में राहत मिल सकती है. उत्तरी और पूर्वी बिहार के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने की भी आशंका है. आइएमडी ने इस क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है.

7:33 AM. 7 Jun 22 7:33 AM. 7 Jun

दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली और सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के अनुसार में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:24 AM. 7 Jun 22 7:24 AM. 7 Jun

खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस

पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक ‘लू’ चलना जारी रहने की संभावना है. देश में उत्तर प्रदेश के बांदा और फतेहगढ़ सबसे गर्म स्थान रहें, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा अधिकतम 46.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:33 AM. 7 Jun 22 7:33 AM. 7 Jun

इन राज्यों में लू चलने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गुरुवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के लिए ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान जताया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है.

7:24 AM. 7 Jun 22 7:24 AM. 7 Jun

राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का प्रकोप जारी

राजस्थान के कुछ स्थानों में सोमवार को तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का प्रकोप जारी रहा. श्रीगंगानगर 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलने से कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक ‘लू’ चलना जारी रहने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >