New Delhi: A woman holding an umbrella takes a stroll amid rainfall, in New Delhi, Wednesday, May 4, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_04_2022_000160B)
Copied link
Weather Forecast Today Updates: बारिश के बाद दिल्ली-बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों का मौसम सुहावना हो गया है. यहां के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इधर आईएमडी ने सात मई से उत्तर पश्चिम, मध्य भारत में लू चलने की चेतावनी दी है. जानें मौसम का हाल
4:34 AM. 7 May 224:34 AM. 7 May
जयपुर में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
राजस्थान में आज दोप���र बाद धूलभरी आंधी और बारिश के बाद जयपुर सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. जिससे गर्मी का असर कम रहा. इधर, मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, जयपुर में शाम में बारिश होने से लोगों को राहत मिली. इसके बाद जयपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे शाम को तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हो गई.
4:34 AM. 7 May 224:34 AM. 7 May
देश के पूर्वी तट पर चक्रवात से निपटने की तैयारी, ओडिशा में चेतावनी जारी
दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर शुक्रवार को निम्न दाब का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं. इस तूफान के आंध प्रदेश और ओडिशा तट पर अगले सप्ताह की शुरुआत तक पहुंचने की आशंका है, जिसके मद्देनजर ओडिशा में चेतावनी जारी की गई है. इस समुद्री तूफान के आने से पूर्वी तटीय राज्यों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है.
4:34 AM. 7 May 224:34 AM. 7 May
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लोगों को फिर सताएगी तेज गर्मी
उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में लू से तीन दिनों की राहत के बाद अब फिर से गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए तैयार हो जाएं. आईएमडी की ओर से अगले सप्ताह के मौसम के लिए नया अपडेट जारी किया है और लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम का मिजाज देखकर ही घर से बाहर निकलें. विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 7 से 8 मई को लू चल सकती हैं. वहीं, राजस्थान में इस दौरान तेज गर्मी पड़ने के आसार है. जबकि दक्षिण हरियाणा, दक्षिण पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, विदर्भ और दिल्ली में 8 से 9 मई को लू की स्थिति रहेगी.
8:07 PM. 6 May 228:07 PM. 6 May
झारखंड में बारिश शुरू
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है. तेज हवा के साथ यहां बारिश हो रही है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
8:07 PM. 6 May 228:07 PM. 6 May
यूपी में गर्मी से लोगों को मिली राहत
यूपी के अलग-अलग इलाकों में रिमझिम बारिश और ठंडी हवा से लोगों को बड़ी राहत मिली है. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.
8:07 PM. 6 May 228:07 PM. 6 May
अलवर में मौसम बदला
राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक मासम पलट गया. यहां तेज हवा के साथ बारिश की बौछारों से मौसम ही बदला और लोगों को गर्मी से निजात मिली. यहां ओले भी गिरे.
8:07 PM. 6 May 228:07 PM. 6 May
दिल्ली में अगले सप्ताह चलेगी लू
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई और राजधानी में अगले तीन दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह लू चलने की आशंका जताई है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.
8:07 PM. 6 May 228:07 PM. 6 May
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
8:07 PM. 6 May 228:07 PM. 6 May
ओडिशा के तट से आज टकरा सकता है तूफान
ओडिशा के तट से आज तूफान टकरा सकता है. 17 NDRF और 175 फायर सर्विस की टीमें अलर्ट मोड पर है.
2:46 PM. 6 May 222:46 PM. 6 May
बिहार में आंधी-पानी
बिहार में आंधी-पानी की स्थिति अगले 48 घंटे तक बनी रहेगी. पटना में गुरुवार की सुबह हुई बारिश के कारण आज भी मौसम ठंडा है. उत्तर बिहार और उससे सटे इलाकों में शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस इलाके में ठनके की भी आशंका है.
1:23 PM. 6 May 221:23 PM. 6 May
दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव
दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से मौसम में यह तब्दीली आई है. उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों के कुछ जिलों में तेज हवा चली और बारिश के साथ ओले भी पड़े.
1:05 PM. 6 May 221:05 PM. 6 May
बिहार, झारखंड में हल्की बारिश के आसार
तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है.
1:05 PM. 6 May 221:05 PM. 6 May
दिल्ली का मौसम
दिल्ली का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से दो डिग्री कम था. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रविवार तक गर्म हवा चलने के आसार नहीं हैं लेकिन सोमवार से फिर से गर्म हवा की आशंका है. आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
1:05 PM. 6 May 221:05 PM. 6 May
लू चलने की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में सात मई से और मध्य भारत में आठ मई से फिर से लू चलने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि राजस्थान में सात मई से नौ मई तक, और आठ मई और नौ मई को दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में लू की स्थिति बनने का अनुमान है.
1:05 PM. 6 May 221:05 PM. 6 May
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात
पीके जेना (विशेष राहत आयुक्त, ओडिशा) ने जानकारी दी है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सूचित किया गया है कि दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है. इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना बतायी जा रही है. इसके विकसित होने के बाद इसकी तीव्रता का अनुमान लगाना आसान होगा. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर ओडिशा के मलकानगिरी से मयूरभंज तक के 18 ज़िलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया है. बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात के कारण 17 NDRF, 20 ODRAF और अग्निशमन सेवा विभाग की 175 टीमें जरूरत पड़ने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.
1:05 PM. 6 May 221:05 PM. 6 May
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली और तेज हवा व आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिली. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: बारिश के बाद दिल्ली-बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों का मौसम सुहावना हो गया है. यहां के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इधर आईएमडी ने सात मई से उत्तर पश्चिम, मध्य भारत में लू चलने की चेतावनी दी है. जानें मौसम का हाल