मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली. उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा. इस बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. केरल के दक्षिण जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दर्ज की गयी. जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
