Weather Forecast Updates: कई राज्यों में बारिश, बढ़ी ठंड, अब चलेगी शीतलहर, जानें आज का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है. बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर झारखंड में नजर आ रहा है. इधर कुछ दिनों तक बिहार में बादल छाए रहेंगे, लेकिन अब बारिश की उम्मीद नहीं है. आज देश में कैसा रहेगा मौसम जानें यहां...

Live Updates
10:58 PM. 25 Jan 22 10:58 PM. 25 Jan

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में मौसम में हर दिन फेरबदल देखने को मिल रहा है. कई हिस्सों में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से ठंड का असर काफी हद तक बढ़ गया है. बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर भी झारखंड में देखने को मिल रहा है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक बिहार में बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, यूपी में अगले दो दिनों तक कंपा देने वाली शीतलहर चलेगी और कुछ जगहों पर काले बादल छाये रह सकते हैं. बात दिल्ली की करें तो, यहां भारी ठंड होने की वजह से लोग रैन बसेरों में जाकर शरण ले रहे हैं.

10:58 PM. 25 Jan 22 10:58 PM. 25 Jan

मुंबई की वायु गुणवत्ता दिल्ली से भी खराब, 271 एक्यूआई दर्ज

मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार को 271 रहा, जो दिल्ली से भी खराब है और शहर के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गयी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने यह जानकारी दी. बताया गया है कि मुंबई का एक्यूआई दोपहर के बाद 271 मापा गया, जबकि दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 235 रहा.

10:58 PM. 25 Jan 22 10:58 PM. 25 Jan

26 जनवरी को जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा, बादलों का पेहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, 27 जनवरी से सर्द हवाएं और शीतलहर ठिठुरन बढ़ाएगी.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

कल सुबह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होना है. शहर में कल सुबह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

राजस्थान में शीत लहर, चितौड़गढ़ में 2.2 डिग्री तापमान दर्ज

राजस्थान के कई हिस्सों में शीत लहर जारी रहने के बीच चित्तौड़गढ़ में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति रहने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मंगलवार को भी बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

हिमाचल प्रदेश का मौसम 

हिमाचल प्रदेश लगातार बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में मुसीबत बढ़ गई है. शिमला, कुल्लू, लाहौल, चंबा, मंडी, सिरमौर के साथ-साथ रामपुर, मनाली, रिकागंपिओ, हरिपुरधार में बिजली, पानी और यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

कड़ाके की शीतलहर

IMD ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की शीतलहर जारी रहेगी और 26 जनवरी को कुछ एक जगहों पर बादल बने रहने का पूर्वानुमान है.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

मुंबई में विज़िबिलिटी कम

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

बिहार में मध्यम से घना कोहरा

26 जनवरी को कुछ एक जगहों पर बादल बने रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि इसके बाद से बिहार के दक्षिण-पश्चिम और मध्य बिहार में मध्यम से घना कोहरा बन सकता है. आकाश साफ रहेगा. रात के पारे में पांच डिग्री की कमी आयेगी.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

रैन बसेरे बने सहारा

राजधानी दिल्ली में भारी ठंड होने के कारण लोग रैन बसेरों में सरण ले रहे हैं. रैन बसेरे के केयरटेकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि रैन बसेरे में इस वक़्त 20 लोग हैं. यह रैन बसेरा अस्पताल के पास है इसलिए यहां पर दिल्ली से बाहर के लोगों की संख्या ज़्यादा हैं.

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

यहां घना कोहरा छाने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना और बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है

2:35 PM. 25 Jan 22 2:35 PM. 25 Jan

भीषण शीतलहर की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है और इससे ‘ठंडा दिन’ एवं ‘अत्यंत ठंडा दिन’ जैसी स्थिति होने का अनुमान है. अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की संभावना है.

7:24 AM. 25 Jan 22 7:24 AM. 25 Jan

आईएमडी का अलर्ट

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे दिल्ली में ठंडा दिन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है और पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है.

7:24 AM. 25 Jan 22 7:24 AM. 25 Jan

मध्य प्रदेश ठंड की चपेट में

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. राज्य न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

7:24 AM. 25 Jan 22 7:24 AM. 25 Jan

झारखंड में कोहरा

बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर झारखंड के कई हिस्सों में नजर आ रहा है. इस वजह से झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार को झारखंड के कई हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा.

7:24 AM. 25 Jan 22 7:24 AM. 25 Jan

बिहार में मंगलवार को बारिश के आसार

बिहार के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को बारिश के आसार हैं. 26 जनवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंड करवट लेगी. राज्य के दक्षिणी हिस्से में कोहरा और पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दरअसल, 26 जनवरी से एक बार फिर पछिया हवा चलना शुरू हो जायेगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है. बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर झारखंड में नजर आ रहा है. इधर कुछ दिनों तक बिहार में बादल छाए रहेंगे, लेकिन अब बारिश की उम्मीद नहीं है. आज देश में कैसा रहेगा मौसम जानें यहां…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >