Weather Forecast Updates: दिल्ली में औसत से 4 डिग्री अधिक चढ़ा पारा, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान है. 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. झारखंड में बारिश के आसार हैं. बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
10:51 PM. 18 Feb 22 10:51 PM. 18 Feb

दिल्ली में औसत से 4 डिग्री अधिक चढ़ा पारा

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में सापेक्ष आर्द्रता 92 से 32 प्रतिशत के बीच बनी रही. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:51 PM. 18 Feb 22 10:51 PM. 18 Feb

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में जल्द ही मौसम बदलने की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार आने वाले दो घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है. साथ ही तेज हवाओं और कुछ इलाकों में आंधी की भी भविष्यवाणी की गई है.

10:51 PM. 18 Feb 22 10:51 PM. 18 Feb

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश का मौसम स्थिर बना हुआ है और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव चल रहा है. वहीं, बीते 24 घंटे में बालाघाट में हल्की वर्षा दर्ज की गई. जबकि, प्रदेश में रीवा सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां रात का पारा 7.2 डिग्री तक रहा. मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में हल्की बारिश होगी.

10:51 PM. 18 Feb 22 10:51 PM. 18 Feb

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है.

2:44 PM. 18 Feb 22 2:44 PM. 18 Feb

देश में 24 फरवरी से ठंड की होने लगेगी विदाई, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ठंढ के बाद 24 फरवरी से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने अगले दो सप्ताह के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. उसने कहा कि 24 फरवरी से दो मार्च के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने कहा कि विभिन्न मानदंडों से संकेत मिलता है कि आगामी दो सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं है.

9:38 AM. 18 Feb 22 9:38 AM. 18 Feb

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, उत्तर प्रदेश मे 22 फरवरी तक अलग-अलग जिलों में बादल छाए नजर आयेंगे और बारिश के आसार हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड में भी दिखेगा. बिहार और झारखंड के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

9:38 AM. 18 Feb 22 9:38 AM. 18 Feb

राजस्थान में भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह लगभग 8.01 बजे राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया.

9:38 AM. 18 Feb 22 9:38 AM. 18 Feb

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 232 (खराब श्रेणी में) है.

9:38 AM. 18 Feb 22 9:38 AM. 18 Feb

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, दिनभर धूप खिली नजर आएगी और सर्दी से मिली राहत बरकरार रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है जिसकी वजह से शाम को हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है.

9:38 AM. 18 Feb 22 9:38 AM. 18 Feb

झारखंड में 19 फरवरी से छाये रहेंगे बादल

राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है. 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

7:13 AM. 18 Feb 22 7:13 AM. 18 Feb

यहां तीन दिनों तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान और निकोबार में भी तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

7:13 AM. 18 Feb 22 7:13 AM. 18 Feb

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और बर्फबारी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख आदि इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

7:13 AM. 18 Feb 22 7:13 AM. 18 Feb

लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश का अनुमान

अगले दो दिनों तक लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

7:13 AM. 18 Feb 22 7:13 AM. 18 Feb

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो, अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु के कुछ इलाकों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश(rain) हो सकती है.

7:13 AM. 18 Feb 22 7:13 AM. 18 Feb

पूरे देश में तापमान बढ़ने का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि ठंढ के बाद अगले पखवाड़े से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है.

7:13 AM. 18 Feb 22 7:13 AM. 18 Feb

चक्रवात की कोई आशंका नहीं

आईएमडी ने अगले दो सप्ताह के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. उसने कहा कि 24 फरवरी से दो मार्च के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने कहा कि विभिन्न मानदंडों से संकेत मिलता है कि आगामी दो सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान है. 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. झारखंड में बारिश के आसार हैं. बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >