Weather Forecast Updates: समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है. दिल्ली में आज तापमान के 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. झारखंड में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Live Updates
1:46 PM. 13 May 22 8:16 AM. 13 May

मॉनसून की बारिश इस दिन से होगी शुरू

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कहा है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.

1:08 PM. 13 May 22 7:38 AM. 13 May

झारखंड का मौसम

CYCLONE Asani का असर झारखंड में नजर आ रहा है. शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर देखने को मिल सकता है. गुरुवार को राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है.

12:40 PM. 13 May 22 7:10 AM. 13 May

राजस्थान के कई जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 48.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से के सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने से जन जीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में आगामी चार-पांच दिनों में भीषण लू के चलने की संभावना हैं.

8:03 PM. 12 May 22 2:33 PM. 12 May

गोरखपुर का मौसम

यूपी के गोरखपुर जिले में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो जिले में 12 से 13 मई तक रिमझिम का अनुमान है.

8:03 PM. 12 May 22 2:33 PM. 12 May

दिल्ली में शुक्रवार से फिर लू

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली मेंशुक्रवार से एक बार फिर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और शुक्रवार से फिर लू चल सकती है.

8:03 PM. 12 May 22 2:33 PM. 12 May

भारी बारिश होने की संभावना

ओड़िशा सरकार ने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गंजाम और गजपति में हाई अलर्ट की घोषणा की है. इस बीच, कोलकाता में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात के कारण बंगाल के पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना और नादिया जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है. दिल्ली में आज तापमान के 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. झारखंड में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >