मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. झारखंड, बिहार और यूपी में भी उमस भरी गर्मी पड़ रहा है. लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि मॉनसून उनके राज्य में कब पहुंचेगा ? तो जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना
देवघर और गिरीडीह जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक भी देखी जा सकती है.
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुमला, खूंटी और रांची जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों में तेज हवा भी देखी जा सकती है.
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गयी. आईएमडी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छीटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है.
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
आईएमडी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में गरज के साथ छीटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गयी.