Weather Forecast LIVE Update: ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इधर झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी है. महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई. राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:40 PM. 11 Aug 22 10:40 PM. 11 Aug

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, दक्षिणपूर्व राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

10:40 PM. 11 Aug 22 10:40 PM. 11 Aug

काले बादल और हल्की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को घने काले बादल, हल्की बारिश और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वालीं हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:40 PM. 11 Aug 22 10:40 PM. 11 Aug

मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त होने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभागों के जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार बारिश होने को लेकर गुरुवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इसके अलावा, आईएमडी ने प्रदेश के भोपाल एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा श्योपुर, छतरपुर एवं सागर जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. आईएमडी ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. ये सभी अलर्ट शुक्रवार सुबह तक प्रभावी रहेंगे.

10:40 PM. 11 Aug 22 10:40 PM. 11 Aug

ओडिशा में तेज बारिश की चेतावनी

ओडिशा में सप्ताहांत के आसपास एक और संभावित निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. हालांकि, राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को खुर्दा, कटक, पुरी, संबलपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, अंगुल, ढेंकनाल और बारगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कटक, ढेंकनाल, जाजपुर, कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है.

10:40 PM. 11 Aug 22 10:40 PM. 11 Aug

झारखंड के कुछ जिलों में बारिश

झारखंड के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) रांची ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक से तीन घंटे के बीच देवघर, गोड्डा, दुमका जिले के कुछ भागों में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

10:40 PM. 11 Aug 22 10:40 PM. 11 Aug

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने बरपाया कहर

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश ने कहर बरपाया. स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुदंरनगर में पिछले 24 घंटे में 141.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके बाद हमीरपुर में 120 मिमी, सरकाघाट में 112.3 मिमी, पांवटा साहिब में 97.6 मिमी, चोपाल में 74 मिमी और मंडी में 69.8 मिमी बारिश हुई.

2:24 PM. 11 Aug 22 2:24 PM. 11 Aug

यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल, दक्षिण झारखंड, तेलंगाना, मराठवाड़ा और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इन राज्यों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

2:24 PM. 11 Aug 22 2:24 PM. 11 Aug

रामबन में बादल फटा

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रामबन जिले में लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है. रामबन जिले में बादल फटने से दो लोगों के मौत की खबर है.

2:24 PM. 11 Aug 22 2:24 PM. 11 Aug

14 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट

देश के मध्य हिस्सों में अगले दो दिनों तक एक्टिव मॉनसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 से 14 अगस्त के बीच और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट है.

12:46 PM. 11 Aug 22 12:46 PM. 11 Aug

इन राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.

12:46 PM. 11 Aug 22 12:46 PM. 11 Aug

इंदौर में भारी बारिश के बाद 26 वर्षीय महिला समेत दो लोग उफनते नालों में बहे

इंदौर में भारी बारिश के बाद अलग-अलग दुर्घटनाओं में 26 वर्षीय महिला समेत दो लोग उफनते नालों में बह गये और दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है. चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों ने हमें बताया है कि जाकिर खान (24) सिरपुर क्षेत्र में उफनते नाले में बुधवार को दोपहर में दुर्घटनावश बह गया, जब वह दूसरों को इस नाले में उतरने से रोक रहा था.

12:46 PM. 11 Aug 22 12:46 PM. 11 Aug

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को बादल फटने के बाद हुई भीषण बारिश में दस दुकानें और तीन वाहन बह गये. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे आनी तहसील में देवती ग्राम पंचायत में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

12:46 PM. 11 Aug 22 12:46 PM. 11 Aug

भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है.

12:46 PM. 11 Aug 22 12:46 PM. 11 Aug

तेज बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है. साथ ही उत्तराखंड में तेज बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है.

8:06 AM. 11 Aug 22 8:06 AM. 11 Aug

उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 से 14 अगस्त के बीच तेज बारिश का अलर्ट

देश के मध्य हिस्सों में अगले दो दिनों तक एक्टिव मॉनसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 से 14 अगस्त के बीच और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट है. मानसून फिलहाल कुछ दिन केलिए यूपी से रूठा हुआ है. मानसूनी हवाएं मध्य प्रदेश और राजस्थान के आसपास केन्द्रित हैं. ऐसे में इन राज्यों से सटे हुए जिलों को तो बारिश की राहत मिल सकती है.

8:06 AM. 11 Aug 22 8:06 AM. 11 Aug

यहां हल्की बारिश की संभावना

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के शेष हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

8:06 AM. 11 Aug 22 8:06 AM. 11 Aug

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. 11 अगस्त से चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, बांदा, मीरजापुर समेत हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, मऊ और आज़मगढ़ में मानसून के फिर दस्तक देने के आसार हैं जिसकी वजह से बारिश होगी.

8:06 AM. 11 Aug 22 8:06 AM. 11 Aug

झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश

झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र, रांची ने 16 अगस्त तक राज्य के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, 13 अगस्त को राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों तथा 14 अगस्त को राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

8:06 AM. 11 Aug 22 8:06 AM. 11 Aug

दिल्ली में गर्मी का कहर

राष्ट्रीय राजधानी में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार कम ही हैं. अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

7:09 AM. 11 Aug 22 7:09 AM. 11 Aug

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी बारिश

महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई जिसके बाद दो विश्वविद्यालयों को परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और कुछ कारें बह गईं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

7:09 AM. 11 Aug 22 7:09 AM. 11 Aug

राजस्‍थान में अगले सप्ताह बनी रहेगी मानसून की सक्रियता

राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी मानसूनी गतिविधियों के जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है. बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में सबसे अधिक 120 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के गढ़ी में हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्‍ता के अनुसार उड़ीसा के ऊपर बना दबाव तंत्र आज कमजोर हो गया तथा वह वर्तमान में पूर्वी मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है.

7:09 AM. 11 Aug 22 7:09 AM. 11 Aug

इंदौर में भारी बारिश से जन-जीवन बेहाल

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भारी बारिश के बाद कई निचली बस्तियों में पानी भर गया और तेज बहाव के कारण सड़कों पर कुछ कारें बह गईं. भारी बारिश के हालात से सतर्क प्रशासन ने बुधवार को विद्यालयों की छुट्टी घोषित कर दी.

7:09 AM. 11 Aug 22 7:09 AM. 11 Aug

मुंबई में और बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना

मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटे में मध्यम बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भी तेज हवा चलने के साथ ही मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इधर झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी है. महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई. राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >