Weather Forecast Today Live Updates: 10 डिग्री पर गिरा दिल्ली का पारा, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में कैसा है मौसम

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश के मौसम का मिजाज (Weather forecast) बदल रहा है. हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी ने कनकनी बढ़ा दी है. उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है. अब देश के मौसम का मिजाज बदल रहा है. सर्दियां शुरू होने वाली है. वहीं केरल तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगल कुछ दिनों में बारिश का अनुमान लगाया गया है. हालांकि देश के बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहने और बादल साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है. झारखंड बिहार में बारिश के आसार नहीं है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
1:21 PM. 3 Nov 20 1:21 PM. 3 Nov

उत्तर पूर्वी राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान मणिपुर और मिज़ोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती हैं. त्रिपुरा, नागालैंड, असम के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं.

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

तमिलनाडु केरल को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है.

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

सामान्य से नीचे रहेगा न्यूनतम तापमान

जम्मू और कश्मीर (जम्मू-कश्मीर), उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश (यूपी) के कुछ हिस्सों को छोड़कर, उत्तर-पश्चिम भारत के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. विशेषज्ञों ने कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हिमालय की ओर से ठंडी हवा का आगमन और इस क्षेत्र में ठंडी हवा का प्रवाह के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है.

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर् किया गया. जो सामान्य से पांच डिग्री कम था. क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख, कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “दिल्ली में पहले से ही शीतलहर की स्थिति है, लेकिन अगर मापदंड पूरे हो जाते हैं तो 2 तारीख को घोषित किया जाएगा. “

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

केदारनाथ में बर्फबारी

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में देर रात हुई बर्फबारी के बाद मंदिर परिसर के चारों ओर बर्फ ही बर्फ नज़र आ रही है.

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

24 घंटों में कई जगहों पर हुई हल्की और भारी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी असम, तमिलनाडु के पहाड़ी क्षेत्रों और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है.

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है; कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज के पास के दृश्य

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

अरब सागर पर बने दो चक्रवाती सिस्टम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अरब सागर पर भी दो चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं. एक सिस्टम केरल के तटों के करीब दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर है तो दूसरा सिस्टम कोंकण गोवा के पास उत्तर पूर्वी अरब सागर के पास बना है.

12:51 PM. 3 Nov 20 12:51 PM. 3 Nov

तमिलनाडु के तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना तो प्रेशर आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश पहुंच गया है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी भागों पर तमिलनाडु के तटों के पहले से ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

7:21 AM. 3 Nov 20 7:21 AM. 3 Nov

तमिलनाडु और केरल में बारिश का अनुमान

तमिलनाडु और केरल में चार नवंबर में वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही चार से छह नवंबर के दौरान तमिनाडु में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तीन से पांच नंवबर तक केरल में और चार और पांच नलंबर को कर्नाटक में बारिश का अनुमान है.

7:21 AM. 3 Nov 20 7:21 AM. 3 Nov

मौसम पूर्वानुमान के लिए डाउनलोड करें MAUSAM APP

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर रहा है कि कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए MAUSAM APP डाउनलोड करें, Agromet सलाहकार के लिए MEGHDOOT APP और बिजली चेतावनी के लिए DAMINI APP और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य MC / RMC वेबसाइट पर जाएं.

Posted By:  Pawan Singh 

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश के मौसम का मिजाज (Weather forecast) बदल रहा है. हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी ने कनकनी बढ़ा दी है. उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है. अब देश के मौसम का मिजाज बदल रहा है. सर्दियां शुरू होने वाली है. वहीं केरल तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगल कुछ दिनों में बारिश का अनुमान लगाया गया है. हालांकि देश के बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहने और बादल साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है. झारखंड बिहार में बारिश के आसार नहीं है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >