Weather Forecast Updates : इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बारिश

Weather Forecast Today LIVE Updates : भारत में ठंड दस्तक दे चुका है. इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान (temperature falling) में गिरावट का सिलसिला जारी है.

Live Updates
11:53 PM. 19 Nov 20 6:23 PM. 19 Nov

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट

पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आयी है. तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है जो इस मौसम में अबतक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है.

11:53 PM. 19 Nov 20 6:23 PM. 19 Nov

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई है

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई है, मौसम विभाग ने बताया का पूर्वी यूपी में सुबह के समय कोहोरा रहा. शुक्रवार को मौसम खुश्क रहने का अनुमान लगाया गया है.

8:21 PM. 19 Nov 20 2:51 PM. 19 Nov

21 से 23 सितंबर के बीच केरल में थमेगी बारिश

21 से 23 नवंबर के बीच केरल में बारिश काफी कम हो जाएगी. लेकिन बारिश का अगला स्पेल 23 नवंबर से शुरू होगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों पर एक नया मौसमी सिस्टम उभरता हुआ नजर आ रहा है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और मिनी मॉनसून को दक्षिण भारत पर फिर से सक्रिय कर देगा.

8:21 PM. 19 Nov 20 2:51 PM. 19 Nov

20 नवंबर को झारखंड में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार से ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, जो अभी भी अरब सागर में मौजूद है. इसी के असर से झारखंड के आसमान में बादल छाये रहे. दो दिन तक आसमान में बादल रहेंगे. 20 नवंबर को हल्की बारिश होगी और उसके बाद दो दिन मौसम साफ रहेगा.

8:21 PM. 19 Nov 20 2:51 PM. 19 Nov

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में आयेगी गिरावट

तेलंगाना,छत्तीसगढ़ में आज से न्यूनतम तापमान में आयेगी गिरावट. क्योंकि उत्तर से आने वाली हवाओं का असर आज या 20 नवंबर से यहां दिखना शुरू हो जायेगा.

8:21 PM. 19 Nov 20 2:51 PM. 19 Nov

ओडिसा के ऊपर बना एंटी साइक्लोन सर्कूलेशन

ओडिसा के ऊपर बन रहे एंटी साइक्लोन सर्कूलेशन के कारण बंगाल की खाड़ी से आद्र हवाएं उठ रही हैं इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, झारखंड बिहार और महाराष्ट्र के विदर्भ में हवाओं में नमी बनी रहेगी. कहीं कही पर बादल छाये रह सकते हैं.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : भारत में ठंड दस्तक दे चुका है. इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान (temperature falling) में गिरावट का सिलसिला जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >