Weather Forecast Today Live Update : दिल्ली का तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा, पंजाब-हरियाणा में बारिश से बढ़ी ठंड,जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today Live Update : दिल्ली का तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा, पंजाब-हरियाणा में बारिश से बढ़ी ठंड,जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast today Live Update : नये साल पर की शुरुआत (new year, india weather) कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है. मौसम विभाग (year end, IMD Alert) के मुताबिक, 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री रहेगा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Rain and Snowfall) के बाद एकबार फिर सर्दी फिर बढ़ गयी है. कई राज्यों में ठंड बढ़ी है तो कहीं बारिश(heavy rain) की भी संभावना है. उत्तर भारत के राज्यों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) आएगा, जिसके कारण कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है. वहीं उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
8:03 PM. 28 Dec 208:03 PM. 28 Dec
बठिंडा सबसे ठंडा स्थान
पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि लुधियाना में तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
8:03 PM. 28 Dec 208:03 PM. 28 Dec
नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘‘छिट-पूट से लेकर अच्छी खासी” बर्फबारी हो सकती है.
8:03 PM. 28 Dec 208:03 PM. 28 Dec
पंजाब, हरियाणा में बारिश से बढ़ी ठंड
पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता घट गयी.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के पीर पंजाल रेंज में आज बर्फबारी हुई.
4:45 PM. 28 Dec 204:45 PM. 28 Dec
बिहार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे
दक्षिणी-पश्चिमी बिहार में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है. गया में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है.
4:45 PM. 28 Dec 204:45 PM. 28 Dec
तापमान शून्य से नीचे
हिमाचल प्रदेश के केलांग, काल्पा, मनाली, मंडी, सोलन, सुंदरनगर और भुंतर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग केन्द्र, शिमला ने बताया कि केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.
4:45 PM. 28 Dec 204:45 PM. 28 Dec
बिहार का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमालय से पश्चिमी विक्षोभ उठने के बाद वहां बर्फबारी जारी है. इसका असर सबसे पहले देश के पर्वतीय राज्यों पर पड़ेगा. उसके बाद मैदानी भागों के तापमान में गिरावट नजर आएगी. इस कारण 28 दिसंबर के बाद बिहार के मौसम में भी बड़ा बदलाव आने की संभावना है.
4:45 PM. 28 Dec 204:45 PM. 28 Dec
दूसरी बार शीतलहर चलने का अनुमान
मध्यप्रदेश में विशेष रूप से पश्चिमी भागों में मंगलवार से इस महीने दूसरी बार शीतलहर चलने का अनुमान है. ये स्थितियां उसके बाद अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकती हैं. अगले सप्ताह अत्यधिक शीतलहर की संभावना नहीं है.
4:45 PM. 28 Dec 204:45 PM. 28 Dec
फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में एक फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. दिन में तीखी धूप निकल रही है. जबकि सुबह और शाम में तापमान गिरने से ठंड बढ़ जा रही है. 28 दिसंबर के बाद मौसम फिर करवट लेगा.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
दिल्ली का तापमान
इस सप्ताह यानी साल के अंतिम दिनों और आगले साल के शुरूआती दिनों में कड़ाके की ठंड़ पड़ेगी. राष्ट्रीय राजधानी का तापमान साल के अंतिम दिनों में तीन डिग्री तक जानें की संभावना है.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया
उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का अनुमान जताया है.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में रविवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
इन राज्यों में शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने का अनुमान है. इन क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाये रहने के आसार है.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
बारिश और बर्फबारी
कश्मीर में रविवार को शीतलहर और तेज हो गई तथा समूची घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद से कश्मीर में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है, जबकि रात का तापमान शून्य से नीचे रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
मध्यप्रदेश में शीतलहर
मध्यप्रदेश विशेषकर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है.
12:56 PM. 28 Dec 2012:56 PM. 28 Dec
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें