Jalandhar: A woman crosses a railway track amid dense fog during a cold morning, in Jalandhar, Friday, Dec. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-12-2020_000023B)
Copied link
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से कम हो चुका है. दिल्ली के नांगलोई में भूकंप (delhi earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अभी और सर्दी बढ़ने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:46 AM. 26 Dec 203:46 AM. 26 Dec
दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में आया औसत सुधार
दिल्ली एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) की औसत वायु गुणवत्ता में सुधार आया है और ‘गंभीर’ से यह ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में आ गयी है. यह जानकारी सरकारी एजेंसी द्वारा शुक्रवार को गत 24 घंटों के जारी आंकड़ों में दी गयी है.
3:46 AM. 26 Dec 203:46 AM. 26 Dec
कश्मीर में अभी ठंड से निजात नहीं, वर्तमान में चल रहा ‘चिल्लै-कलां’, फिर ‘चिल्लै-खुर्द’ और ‘चिल्लै-बच्चा’
कश्मीर में वर्तमान में ‘चिल्लै-कलां’ चल रहा है. इसमें 40 दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति रहती है. 21 दिसंबर से शुरू हुआ ‘चिल्लै-कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगा. इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्लै-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लै-बच्चा’ होगा.
3:46 AM. 26 Dec 203:46 AM. 26 Dec
कश्मीर घाटी में शनिवार से फिर शुरू होगी बारिश और बर्फबारी
कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. मौसम विभाग ने शनिवार से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है.
3:46 AM. 26 Dec 203:46 AM. 26 Dec
पंजाब में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता, लोग बोले- 25-30 सालों में पहली बार इतनी ठंड देखी
पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता काफी कम हो गयी. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ”25-30 सालों में पहली बार इतनी तेज ठंड देखी है.”
8:19 PM. 25 Dec 208:19 PM. 25 Dec
जारी रहेगी ठंड
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 25 से 27 दिसम्बर के बीच मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी जिससे जबलपुर, मंडला, कटनी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई और इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीच रहेंगे. यहां सर्दी का सितम भी जारी रहेगा. 28 दिसंबर से पूरे राज्य में हवा की दिशा फिर से बदल जाएगी और तापमान में गिरावट भी रुकेगा.
8:19 PM. 25 Dec 208:19 PM. 25 Dec
ठंड का पारा शून्य से 12.6 डिग्री नीचे
लद्दाख के लेह में रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री नीचे चला गया है. वहीं, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 5.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. जबकि, श्रीनगर में पारा शून्य से 4.3 डिग्री नीचे है. पूरे इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.
6:53 PM. 25 Dec 206:53 PM. 25 Dec
अगले दो दिन बारिश की संभावना
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार में शीतलहर और कोहरे की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं अनुमान है कि 26-27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है.
5:52 PM. 25 Dec 205:52 PM. 25 Dec
स्काइमेट वेदर के अनुसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार पोस्ट मॉनसून सीज़न 31 दिसम्बर को खत्म हो जाता है. इस बार अब तक देश में बारिश सामान्य से 3% ऊपर दर्ज की गई है. दक्षिण भारत में सामान्य से 16 जबकि मध्य भारत में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर बढ़ने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
5:14 PM. 25 Dec 205:14 PM. 25 Dec
तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत
बिहार में विगत तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है. 72 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई.
5:14 PM. 25 Dec 205:14 PM. 25 Dec
उत्तर बिहार के जिले में अगले दो-तीन दिन तक मौसम साफ
उत्तर बिहार के जिले में अगले दो-तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह व शाम में ठंड का सितम सहना पड़ेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी.
5:14 PM. 25 Dec 205:14 PM. 25 Dec
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार नहीं
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार नजर नहीं आ रहा है. यहां हालात और खराब हो गये हैं.
5:14 PM. 25 Dec 205:14 PM. 25 Dec
शीतलहर से बिहार में हालत खराब
शीतलहर से बिहार में हालत खराब है और लोग कांप रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटे तक सूबे के सभी शहरों में कोल्ड डे या फिर कोल्ड वेव का अलर्ट जारी करने का काम किया है. लेकिन इसके बाद के 24 घंटे में भी हालात में ज्यादा सुधार की गुंजाइश नहीं है.
5:14 PM. 25 Dec 205:14 PM. 25 Dec
यूपी के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड
यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहने और ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.
5:14 PM. 25 Dec 205:14 PM. 25 Dec
ठंड से राहत नहीं
झारखंड की राजधानी रांची के लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों से आनेवाली हवा का असर मैदानी इलाकों में रहेगा. कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है. इसका असर इन राज्यों में है. अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
दिल्ली में भूकंप
दिल्ली के नांगलोई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 रही. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजकर 2 मिनट पर झटकों को लोगों ने महसूस किया.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
दो दिनों तक हल्की बर्फबारी
कश्मीर में ठंड की स्थिति में मामूली सुधार हुआ क्योंकि पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया है, हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिनों तक हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
दिल्ली में घना कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. दिल्ली में घना कोहरा छाने के कारण गुरुवार की सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
अगले दो दिनों तक शीतलहर
दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने तथा तापमान के शुक्रवार को तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि इस दौरान ‘‘ मध्यम से घना ” कोहरा छाने की संभावना है. आपको बता दें कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
हरियाणा और पंजाब में शीत लहर
हरियाणा और पंजाब में शीत लहर चली और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से काफी नीचे रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लु��ियाना में भी न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा पंजाब के हलवारा में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश के केलांग, कल्पा और मंडी में तापमान शून्य से नीचे चला गया. मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आदिवासी जिला लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य से 2.2 कम और मंडी में 1 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मनाली, डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य, 4.3 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शिमला में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
बारिश और बर्फबारी का अनुमान
मौसम केंद्र ने 27 और 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है.
12:59 PM. 25 Dec 2012:59 PM. 25 Dec
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से कम हो चुका है. दिल्ली के नांगलोई में भूकंप (delhi earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अभी और सर्दी बढ़ने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…