Weather Forecast Updates : जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश से प्रदूषण से मिली राहत, जानें बिहार-यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. कई हिस्सों में तामपान (temperature falling) में तेजी से गिरावट आयी है. दिल्ली और जयपुर में बारिश हुई है. स्काइमेट के मुताबिक जयपुर में इतनी तेज बारिश हुई है कि कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिती बन गयी. वहीं दिल्ली में बूंदा बांदी से प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं. इधर छठ ( Chhath 2020 weather) के दिन देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार (India Meteorological Department) नजर आ रहे हैं. वहीं उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. जबकि दिवाली में हुई आकतिशबाजी के कारण दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है. 16 नवंबर (16 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

हिमाचल प्रदेश के कुफ्री में हुए बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कुफ्री में आज दोपहर में भी बर्फबारी हुई. बता दें कि प्रदेश में आज सुबह भी कई स्थानों पर भारी बर्फबारी हुए है. इसके अलावा उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी हुई है.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने दस नागरिकों को बचाया

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में लगातार बर्फबारी के कारण सिंतान दर्रे में फंसे दस नागरिकों को बचाया गया. बचाव दल रात में फंसे हुए नागरिकों तक पहुंचने के लिए NH 244 के साथ 5 घंटे तक चला, उन्हें सिंटन मैदान तक लाया और भोजन और आश्रय प्रदान किया.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

कश्मीर के ऊपरी हिस्सी में हो सकता है हिम स्खलन

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा है कि कश्मीर के ऊपरी हिस्से में हिमस्खलन हो सकता है. बता दे कि आज पीर पंजाल की पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हुई हैं.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

बारिश के कारण प्रदूषण से दिल्ली को मिली राहत

स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में दिवाली के अगले दिन बढ़े प्रदूषण को बारिश ने धो दिया. उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में हुई बारिश के चलते वायु गुणवत्ता के स्तर में बड़ा सुधार आया हैय. 16 नवंबर को दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता कल के 550 मुकाबले 310 के स्तर पर दर्ज की गई. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषित 10 स्थानों में शीर्ष पर रहा दिल्ली विश्वविद्यालय, जहां पीएम 10 रहा 225 और पीएम 2.5 गिरकर 345 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

बदरी नाथ में हो रही बर्फबारी

उत्तराखंड: चमोली जिले का बदरीनाथ मंदिर में खूब बर्फबारी हो रही है. यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. बता दें कि आज से बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

बर्फबारी के कारण जवाहर सुरंग बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में जवाहर सुरंग क्षेत्र फिलहाल बंद हो गया है. जम्मू कश्मीर में हुई भारी बर्फ बारी के कारण यहं बंद हो गया है.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में भारी बर्फबारी

जम्मू कश्मीर के पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की उच्चतर इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है. इसके परिणामस्वरूप जम्मू में मुगल रोड बंद हो गया है.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी में शिमला जिले का मंधोल गांव बर्फ की चादर से ढक गया है.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

उत्तराखंड में बर्फबारी

हल्की बर्फबारी के बीच रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ में लोग आ रहे हैं. सर्दियों के कारण अब यहां पर तीर्थ यात्रा बंद कर दी जायेगी.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

जयपुर में तापमान में आयी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के अगले 48 घंटों में राजस्थान के उत्तरी भागों में सक्रिय होने की संभावना है. इसके कारण, उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं. 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान, जयपुर में 11.6 मिमी बारिश हुई, इसके बाद अलवर में 6.9 मिमी, भीलवाड़ा में 1 मिमी बारिश और श्री गंगानगर में रिमझिम बारिश हुई. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. अधिकांश हिस्सों में, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस से 23.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था.

2:40 PM. 16 Nov 20 2:40 PM. 16 Nov

आज से और गिरेगा दिल्ली का पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि सोमवार से दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान गिरने लगेगा और यह 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

8:12 AM. 16 Nov 20 8:12 AM. 16 Nov

जयपुर में बारिश ने बढ़ायी ठंड

राजस्थान की राजधानी जयपुर का मौसम रविवार को अचानक बदल गया और तेज बारिश और ओलावृष्टि ने वायु प्रदूषण से राहत दिलाई. यही नहीं, बारिश के कारण जयपुर के कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति दिखाई दी. जयपुर में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे फिर से बारिश और ओलों की बौछार हुई और ओलों की सफेद चादरें पानी के साथ सड़कों पर दिखाई देने लगीं.

8:12 AM. 16 Nov 20 8:12 AM. 16 Nov

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश, ठंड की दस्तक, प्रदूषण से राहत

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार की शाम झमाझम बारिश हुई जबकि कई जगहों पर ओलाभी गिरे. जहां बारिश से आसमान में छाई धुएं की चादर साफ हो गई वहीं प्रदूषण से राहत के साथ ही लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ.

Posted By: Pawan Singh 

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. कई हिस्सों में तामपान (temperature falling) में तेजी से गिरावट आयी है. दिल्ली और जयपुर में बारिश हुई है. स्काइमेट के मुताबिक जयपुर में इतनी तेज बारिश हुई है कि कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिती बन गयी. वहीं दिल्ली में बूंदा बांदी से प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं. इधर छठ ( Chhath 2020 weather) के दिन देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार (India Meteorological Department) नजर आ रहे हैं. वहीं उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. जबकि दिवाली में हुई आकतिशबाजी के कारण दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है. 16 नवंबर (16 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >