Weather Forecast Update : मार्च के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें देश के अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather) एक बार भी फिर यूटर्न लेता नजर आ रहा है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्तरी हरियाणा में ओले गिरने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट होगी. मौसम (7 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Weather Forecast Update : मार्च के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें देश के अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
Live Updates
3:59 AM. 8 Mar 2110:29 PM. 7 Mar
देश में इन हिस्सों में 11 से 17 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना है. हालांकि, बारिश तेज नहीं बल्कि कम ही होगी. इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में बारिश हो सकती है. अगले दो हफ्तों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी.
3:59 AM. 8 Mar 2110:29 PM. 7 Mar
जानें अपने राज्य के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.
3:59 AM. 8 Mar 2110:29 PM. 7 Mar
देश के कई राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्तरी हरियाणा में ओले गिरने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है. यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कई इलाकों की रहेगी. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के में भी अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है.
3:59 AM. 8 Mar 2110:29 PM. 7 Mar
दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर में वायु गुणवत्ता (AQI) खराब श्रेणी में रही. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न नौ बजे यहां का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया.
7:47 PM. 7 Mar 212:17 PM. 7 Mar
दिल्ली का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रही. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न नौ बजे यहां का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया.
7:47 PM. 7 Mar 212:17 PM. 7 Mar
मौसम विभाग ने बताया
मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी.
मुख्य बातें