Weather Forecast Update : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के बाद अलर्ट, ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना बही, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं, देखें वीडियो
Weather Forecast Update : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के बाद अलर्ट, ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना बही, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं, देखें वीडियो
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Update : उत्तराखंड के चमोली जिले (Chamoli Glacier Break) की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इधर ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) का दौर जारी है. विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित (Winter) किया है. इस साल ठंड फरवरी (7 February) में भी कम नहीं हुई है. उत्तरी और मध्य हिस्से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) हो रही है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:00 AM. 8 Feb 214:00 AM. 8 Feb
ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना बही, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं: एनसीएमसी
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा नदी पर 13.2 मेगावाट की एक छोटी पनबिजली परियोजना बह गई है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है क्योंकि जल स्तर सामान्य हो गया है. रविवार की शाम यहां हुई एक आपात बैठक में मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) को यह जानकारी दी गई.
4:00 AM. 8 Feb 214:00 AM. 8 Feb
चमोली में आई बाढ से केदारनाथ आपदा की भयावह यादें ताजा
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को हिमखंड टूटने से नदियों में आई विकराल बाढ़ ने आठ साल पहले की केदारनाथ आपदा की भयावह यादें फिर से ताजा कर दीं. हांलांकि, गनीमत यह रही कि वर्ष 2013 की तरह इस बार बारिश नहीं थी और आसमान पूरी तरह साफ था जिससे हेलीकॉप्टर उड़ाने में मौसम बाधा नहीं बना. वर्ष 2013 में आई आपदा में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को आपदा की गंभीरता को समझने में समय लगने के कारण तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी जिसके चलते उन्हें सत्ता से भी हाथ धोना पड़ा था.
4:00 AM. 8 Feb 214:00 AM. 8 Feb
उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों में 7, 8 फरवरी को प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं: IMD
आईएमडी का कहना है कि उत्तराखंड के चमोली, तपोवन और जोशीमठ में सात और आठ फरवरी को प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं है. ऐसे में यह हिमखंड टूटने से प्रभावित हुए क्षेत्रों के लिए यह काफी राहत की बात है. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा कि इन दोनों दिनों में चमोली, तपोवन और जोशीमठ में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है. राज्य के लिए विशेष रूप से जारी किए गए मौसम परामर्श में कहा गया कि सात और आठ फरवरी को बारिश और बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है.
4:00 AM. 8 Feb 214:00 AM. 8 Feb
राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट
राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में सर्दी का असर बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू और मैदानी हिस्सों के फलौदी में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू पर दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जतायी है.
4:00 AM. 8 Feb 214:00 AM. 8 Feb
दिल्ली में दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है. जबकि, अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी थी.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
150 श्रमिक लापता
उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. राज्य के आपदा मोचन बल की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऋषिगंगा ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक कामगार संभवत: इस प्राकृतिक आपदा से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
जनहानि की कोई सूचना नहीं
गढ़वाल क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के बाद अलर्ट जारी किया गया है. बाढ़ से अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है लेकिन ऋषिगंगा पर बनी एक बिजली परियोजना को इससे भारी नुकसान पहुंचा है. बाढ़ से चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
गढ़वाल क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के बाद अलर्ट जारी
उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि, बाढ़ से अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है लेकिन ऋषिगंगा पर बनी एक बिजली परियोजना को इससे भारी नुकसान पहुंचा है.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
मौसम साफ रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी थी.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
स्काईमेट वेदर के अनुसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार 1 जनवरी से 6 फरवरी के बीच बिहार में सामान्य से 99% कम 0.2 मिमी, झारखंड में 93% कम 1 मिमी, पश्चिम बंगाल में सामान्य से 95% कम 0.8 मिमी और छत्तीसगढ़ में 83% कम 2.2 मिमी बारिश हुई है.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
आकाश साफ रहेगा
झारखंड में रविवार से आकाश साफ रहेगा. मौसम शुष्क होगा. इस कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि तक गिरावट हो सकती है. रविवार को राज्य के उतरी तथा मध्य (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग तथा गिरिडीह) और सोमवार को उत्तर-पश्चिमी तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों (गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा) में शीतलहर चल सकती है.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
झारखंड में चलेगी शीतलहर
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया. राजधानी के कई इलाकों में ओलावृष्टि, तो कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई. इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार और सोमवार को राज्य के कई जिलों में शीतलहर की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो एलर्ट जारी किया है.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
झारखंड का मौसम
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आसमान में आज बादल नजर आ रहें हैं. शनिवार को सूबे के कई इलाकों में बारिश हुई.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
बिहार में मौसम खुशनुमा
बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा (Bihar Weather Update) नजर आ रहा है. दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि शनिवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई.
8:01 PM. 7 Feb 218:01 PM. 7 Feb
झारखंड – बिहार के कई शहरों में हुई बारिश
झारखंड और बिहार के कई प्रमुख शहरों में झमाझम बारिश हुई है. बिहार, झारखंड के साथ- साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ शहरों में भी हल्की बारिश हुई.
12:48 PM. 7 Feb 2112:48 PM. 7 Feb
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं बहुत हल्की बारिश हुई. कई स्थानों पर गरज चमक के साथ भी बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग के अनुसार देश में सात फरवरी को मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि सात फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा.
12:48 PM. 7 Feb 2112:48 PM. 7 Feb
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6.8 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था. शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
12:48 PM. 7 Feb 2112:48 PM. 7 Feb
कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से गिरा
भयंकर शीत लहर से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर में न्यूनतम तापमान शनिवार को फिर गिर गया. श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, घाटी में अगले सप्ताह मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा.
झारखंड बिहार में बढ़ी ठंड, दिल्ली में सर्दी से राहत नहीं, अन्य राज्यों का हाल
12:48 PM. 7 Feb 2112:48 PM. 7 Feb
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को कश्मीर घाटी में सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा. मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने का अनुमान है.
12:48 PM. 7 Feb 2112:48 PM. 7 Feb
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Update : उत्तराखंड के चमोली जिले (Chamoli Glacier Break) की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इधर ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) क�� दौर जारी है. विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित (Winter) किया है. इस साल ठंड फरवरी (7 February) में भी कम नहीं हुई है. उत्तरी और मध्य हिस्से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) हो रही है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…