Weather Forecast : दिल्ली में गर्मी का दौर रहेगा जारी, जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली में गर्मी का दौर जारी रहने की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है. झारखंड में भी गर्मी लोगों को अभी परेशान करेगी. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी का तापमान आज भी 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा सकता है. सोमवार से तापमान लगातार बढ़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश

पूर्वी राजस्थान में शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य में गत कई दिनों से तेज आंधी, बादलवाही और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम के फिर एकबार करवट लेने की संभावना है. जहां प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के तकरीबन सभी जिलों में जबरदस्त गर्मी पड़ सकती है. खासकर पश्चिमी बिहार के कई हिस्सों में लू चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है.

उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार

उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी कर्नाटक में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश और आंधी तूफान चल सकती है. हालांकि, पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव देखने को मिल सकती है.

झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 11 जून तक कुछ जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. अलर्ट प्रदेश के उत्तर, पश्चिम, मध्य औऱ निकवटर्ती उत्तर- पूर्वी भाग के लिए विभाग की ओर से जारी किया गया है. अगले दो दिन यहां तेज गर्मी पड़ेगी. राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है.

Read Also : Jharkhand Weather Forecast: रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में बदल रहा है मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण और गोवा में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी के आसार हैं. वहीं केरल, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के हो सकती है. सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, ओडिशा, दक्षिणी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >