Weather Forecast : यूपी-बिहार में होगी भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : पूर्वी यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में 23 और 24 को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

1 / 1
Weather Forecast : यूपी-बिहार में  होगी भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Kolkata: Police personnel hold umbrellas amid rains as they perform their duty, in Kolkata, Tuesday, Aug. 1, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI08_01_2023_000237B)

Weather Forecast : यूपी-बिहार में होगी भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, बिहार, बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश जनतीवन को प्रभावित करेगी. वहीं, दक्षिण भारत में अगले छह से सात दिनों तक बारिश की गतिवधियां देखने को मिलेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं. जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरपूर्वी राजस्थान में 23 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में 23 और 24 को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मध्य भारत के मौसम पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि सब हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 23-25 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं. नॉर्थईस्ट इंडिया के मौसम पर नजर डालें तो अगले पांच दिनों तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बुधवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी करने के मद्देनजर प्रशासन को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है. मौसम विभाग द्वारा देहरादून सहित आठ जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट तथा दो जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में बुधवार सुबह मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने दिन में शहर में और बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका अधिकतम तापमान पर कोई खास असर नहीं देखने को मिलेगा. राजधानी में अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >