Weather Forecast: दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast: दिल्ली में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत है. दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज यानी सोमवार को बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई है. मौसम में बदलाव को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी दिल्ली में बीते दिन रविवार को बूंदाबांदी हुई थी. आज भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अंदेशा जाहिर किया है. मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 19 और 20 अप्रैल  को दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलेगा, मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है.  मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में तेज हवा भी चल सकती है. इस सप्ताह दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहेगा. भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

कई राज्यों में होगी बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के साथ साथ उत्तर भारत के कई और राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. कहीं कहीं छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाके कई इलाकों में बारिश हो सकती है. कहीं कहीं  गरज के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है.

बिहार में बढ़ेगी गर्मी

बिहार में गर्मी का पार आने वाले दिनों में चढ़ेगा. हालांकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में आज यानी सोमवार को बारिश के आसार है. मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और अररिया में बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक बिहार के बाकी जिलों में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने की संभावना है.

ओडिशा में में चढ़ेगा पारा

ओडिशा में अगले चार से पांच दिन में कई स्थानों पर दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि तापमान में यह वृद्धि उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और सूरज की गर्मी के कारण है. मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा जबकि तटीय ओडिशा में अगले दो दिन में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आईएमडी के अनुसार राज्य में 17 और 18 अप्रैल को आंतरिक इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इसके अलावा, अगले तीन दिन में कई जगहों पर रात का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: CM Arvind Kejriwal आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी दिल्ली के सीएम की याचिका पर होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >