Weather Forecast : क्या फिर बढ़ेगी ठंड ? इन इलाकों के तापमान में होगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जानें आज के मौसम का ताजा हाल.

Live Updates
10:22 PM. 20 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में पश्चिम भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है और अगले पांच दिनों में देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है.

10:22 PM. 20 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम को लेकर मौसम केंद्र ने जानकारी दी है. जानें अगले कुछ दिन प्रदेश का कैसा रहने वाला है मौसम

10:22 PM. 20 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

यहां कम वर्षा के कारण तापमान अधिक

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण इन क्षेत्रों में आसमान साफ है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से केवल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर प्रभावित हुए हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी सामान्य से कम वर्षा के कारण तापमान अधिक है.

10:22 PM. 20 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

कच्छ और कोंकण क्षेत्रों में नहीं चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कच्छ और कोंकण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी वापस ले ली क्योंकि समुद्री हवाओं से इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि कच्छ और कोंकण में अगले दो दिनों में लू चलने की संभावना है. अधिकारियों ने कहा था कि इन क्षेत्रों में लू का अलर्ट औसम समय से बहुत पहले जारी किया गया है.

10:22 PM. 20 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

रांची का तापमान 30 डिग्री

झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है.

2:32 PM. 20 Feb 23 2:32 PM. 20 Feb

दिल्ली में बढ़ रही है गर्मी

दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है. वहीं, आर्द्रता का स्तर सुबह 91 फीसदी दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 343 दर्ज किया गया. (भाषा)

2:32 PM. 20 Feb 23 2:32 PM. 20 Feb

बढ़ रही है गर्मी

पूरे देश में अब गर्मी बढ़ने लगी है. दिन रात के बीच का भी तापमान का अंतर अब कम हो रहा है. हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी रात में ठंड पड़ रही है, लेकिन इसमें लगातार कमी आ रही है. भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड लगभग खत्म हो गया है. कई राज्यों में तो अभी से ही गर्मी की दस्तक मिलने लगी है. दिल्ली में भी तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है.

2:32 PM. 20 Feb 23 2:32 PM. 20 Feb

दिल्ली में दो साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है.

7:19 AM. 20 Feb 23 7:19 AM. 20 Feb

दिल्ली में छा  सकता है कोहरा

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार के लिए अनुमान जताया है कि की सुबह हल्का कोहरा छाये रह सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जानें आज के मौसम का ताजा हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >