Weather Forecast : हिमाचल और उत्तराखंड में आफत बारिश, दिल्ली पर से बाढ़ का खतरा टला, जानें राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण भारी नुकसान की हुई है. खास कर हिमाचल में बारिश और भुस्खलन की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इधर दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है. देश के अन्य हिस्सों से भी बारिश की खबरें हैं. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
11:12 AM. 17 Aug 23 11:12 AM. 17 Aug

दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

11:12 AM. 17 Aug 23 11:12 AM. 17 Aug

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा टला

यमुना नदी का जलस्तर खतेर के निशान से नीचे आ गया है. गुरुवार की सुबह 9 बजे जलस्तर 204.42 मीटर दर्ज किया गया. इससे दिल्ली पर से बाढ़ का खतरा टल चुका है.

11:12 AM. 17 Aug 23 11:12 AM. 17 Aug

यमुना फिर उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान के पार, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि यमुना नदी उफान पर है. जलस्तर लगातार खतरे के निशान के पार चल रहा है.

11:12 AM. 17 Aug 23 11:12 AM. 17 Aug

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पर गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल ने बताया, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की मदद से अब तक 100 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है. बचाए गए लोगों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं. इलाके में बचाव कार्य जारी है.

11:12 AM. 17 Aug 23 11:12 AM. 17 Aug

पंजाब के गुरदासपुर में भारी बारिश

पंजाब के गुरदासपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ.

11:12 AM. 17 Aug 23 11:12 AM. 17 Aug

तेलंगाना में अगले दिनों तक बारिश होने की संभावना

मेट्रोलॉजिकल सेंटर की निदेशक ने बताया, तेलंगाना में अगले दिनों और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तरी तेलंगाना में मध्यम से भारी और तेलंगाना के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वर्षा गतिविधि में मामूली वृद्धि हुई है. राज्य में 18, 19 और 20 अगस्त को भारी वर्षा होने की संभावना है. फिलहाल उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है. अगले 48 घंटों के दौरान, इसके उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने और कम दबाव प्रणाली में तब्दील होने की संभावना है.

10:16 PM. 16 Aug 23 10:16 PM. 16 Aug

उत्तराखंड के चमोली में मकान ढहने से दो की मौत

उत्तराखंड के मदमहेश्वर धाम में भारी बारिश के कारण पुल बहने से वहां फंसे सभी 293 लोगों को बाहर निकालने का अभियान बुधवार को पूरा हो गया. बचाए गए लोगों में ज्यादातर श्रद्धालु हैं. अधिकारियों ने बताया कि चमोली जिले के हेलंग में मकान ध्वस्त होने से दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए जबकि पौड़ी जिले के मोहनचट्टी में दो दिन पहले एक रिजॉर्ट पर भूस्खलन के बाद मलबा गिरने से दबे सभी लोगों के शव बरामद हो गए.

10:16 PM. 16 Aug 23 10:16 PM. 16 Aug

हिमाचल प्रदेश में 54 दिनों ही पूरे मानसून के औसत से अधिक पानी बरसा

हिमाचल प्रदेश में मानसून के 54 दिनों में ही 742 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो जून से 30 सितंबर के बीच मौसम की औसत बारिश 730 मिलीमीटर की तुलना में अधिक है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जुलाई में बारिश ने पिछले 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

10:16 PM. 16 Aug 23 10:16 PM. 16 Aug

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने को कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने मंत्रियों से राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने को कहा. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर जिलों में बचाव और राहत अभियान जारी हैं. उन्होंने बताया कि भाखड़ा और पोंग बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद तीनों जिलों के कई इलाकों में जलभराव हो गया. उन्होंने बताया कि सतलुज नदी पर भाखड़ा बांध और ब्यास नदी पर पोंग बांध (दोनों हिमाचल प्रदेश में हैं) अपने-अपने जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद भरे हुए हैं. अधिकारियों ने पहले ही इन तीन जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है तथा यह भी कहा कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

10:16 PM. 16 Aug 23 10:16 PM. 16 Aug

हिमाचल के सामने ‘पहाड़ जैसी चुनौती’ : सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि इस मानसून के दौरान राज्य में हुई भारी बारिश के कारण तबाह हुए बुनियादी ढांचे को फिर से खड़ा करने में एक वर्ष लग जाएगा. सुक्खू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारी बारिश के कारण हुआ अनुमानित नुकसान 10 हजार करोड़ रुपये है. इस सप्ताह राज्य में बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनके चलते सड़कें बंद हो गईं और घर ढह गए. लगभग 60 लोगों की मौत हो गई तथा कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. इससे पहले जुलाई में भी राज्य में भारी बारिश हुई थी.

2:32 PM. 16 Aug 23 2:32 PM. 16 Aug

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कई दिनों से कमजोर बनी होने के बीच कई हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां है. इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सर्वाधिक 43 मिलीमीटर बारिश गोविंदगढ़, अलवर में दर्ज की गई है. आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहने की संभावना है.

11:36 AM. 16 Aug 23 11:36 AM. 16 Aug

यमुना के जलस्तर में आयी गिरावट

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान के पार 205.33 मीटर पर पहुंच गया था, लेकिन एक दिन बाद बुधवार सुबह जलस्तर घटना प्रारंभ हो गया. यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में गत दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था. केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.14 मीटर था. जलस्तर मंगलवार दोपहर तीन बजे चेतावनी के निशान 204.5 मीटर को पार गया था और रात 10 बजे तक तेजी से 205.39 मीटर तक पहुंच गया.

11:36 AM. 16 Aug 23 11:36 AM. 16 Aug

फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है. यमुना नदी उफान पर है. यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है.

8:29 PM. 15 Aug 23 8:29 PM. 15 Aug

दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार पहुंचा

पिछले दो दिन में यमुना के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली में नदी का जलस्तर 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान को पार कर गया है. केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम छह बजे 204.94 मीटर हो गया. हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह 30,153 क्यूसेक दर्ज किया गया, जिसे मानसून के मौसम के दौरान मध्यम माना जाता है.

8:29 PM. 15 Aug 23 8:29 PM. 15 Aug

भूस्खलन के बाद कई घर ढहे

हिमाचल प्रदेश के शिमला के कृष्णा नगर इलाके में भूस्खलन के बाद कई घर ढह गए. बचाव अभियान जारी है.

8:29 PM. 15 Aug 23 8:29 PM. 15 Aug

चार शव बरामद

हिमाचल प्रदेश- शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि कुल 12 शव बरामद किए गए हैं. आज यानी मंगलवार को चार शव बरामद किए हैं. एनडीआरएफ की दो कंपनियों को तैनात किया गया है. एसडीआरएफ, होम गार्ड, राज्य पुलिस और भारतीय सेना को भी तैनात किया गया है. बचाव अभियान जारी है.

8:29 PM. 15 Aug 23 8:29 PM. 15 Aug

भूस्खलन के बाद राहत बचाव जारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला का समर हिल इलाका भूस्खलन की चपेट में है. कालका-शिमला रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. बचाव अभियान जारी है.

2:09 PM. 15 Aug 23 2:09 PM. 15 Aug

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तर पूर्व भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

2:09 PM. 15 Aug 23 2:09 PM. 15 Aug

दिल्ली में मामूली बारिश का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में मामूली बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

2:09 PM. 15 Aug 23 2:09 PM. 15 Aug

कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

2:09 PM. 15 Aug 23 2:09 PM. 15 Aug

यहां भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

2:09 PM. 15 Aug 23 2:09 PM. 15 Aug

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी

उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण चारधाम यात्रा 15 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गयी जबकि प्रदेश भर में वर्षा से संबंधित विभिन्न घटनाओं में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी तथा नौ अन्य लापता हो गए. लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गयीं तथा गंगा सहित प्रदेश की छोटी-बड़ी नदियां उफान पर आ गयीं जिससे बने बाढ़ जैसे हालात के चलते नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.

5:55 PM. 14 Aug 23 5:55 PM. 14 Aug

पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश के आसार

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक चरण सिंह ने कहा है कि अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और यूपी में छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. दिल्ली एनसीआर में आज रात हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 15 अगस्त की सुबह दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है.

5:55 PM. 14 Aug 23 5:55 PM. 14 Aug

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त के दिन भी कुछ जगह गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में कुछ जगह बारिश की संभावना जताई है. गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है. स्वतंत्रता दिवस के दिन श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा और फिरोजाबाद में इस दिन बिजली गिर सकती है. इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर व उसके आसपास इलाकों में भी आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 16 से 19 अगस्त तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार हैं.

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम के संबंध में विभाग ने जानकारी दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन पटना, खगड़िया, नालंदा, बक्सर, मुंगेर, रोहतास, वैशाली, गया, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, शिवहर शेखपुरा, सारण में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं. हालांकि, इस बीच मौसम शुष्क नजर आएगा, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है. राजधानी पटना समेत अन्य कुछ जिलों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ आंशिक बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गयी है.

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. स्वतंत्रता दिवस के दिन भी हल्की बारिश हो सकती है. इस दिन राज्य के दक्षिण-पूर्वी (कोल्हान और संताल) इलाके में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 16 अगस्त को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू प्रमंडल और 17 को राज्य के उत्तरी छोटानागपुर तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार 16 अगस्त से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अधिक तीव्रता के साथ बारिश शुरू होगी और कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रह सकती है. मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों में एक या दो मध्यम दौर के साथ छिटपुट हल्की बारिश होगी. यानी अगस्त का तीसरा सप्ताह देश के मध्य भाग, विशेषकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को बहुत जरूरी राहत देगा. इस अवधि के दौरान ओडिशा में भी कुछ अच्छी बारिश होगी लेकिन राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

रूद्रप्रयाग में भूस्खलन से एक नेपाली की मौत

केदारनाथ के समीप लिंचोली में सोमवार तड़के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक तंबू के आ जाने से उसमें सो रहे एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई.

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

शिमला में भूस्खलन की दो घटनाओं में 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि शिमला में भूस्खलन की दो घटनाओं में 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. अभी बचाव अभियान जारी है. पहले खबर आयी थी कि हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से एक परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी है.

2:27 PM. 14 Aug 23 2:27 PM. 14 Aug

दिल्ली में होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग कार्यालय ने सोमवार को शहर में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को एक-दो स्थान पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में शाम के समय में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है.

9:59 AM. 14 Aug 23 9:59 AM. 14 Aug

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से पांच की मौत

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से पांच की मौत हो गयी और तीन लोग लापता हैं. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

9:59 AM. 14 Aug 23 9:59 AM. 14 Aug

उत्तराखंड में आफत की बारिश

उत्तराखंड में आफत की बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चमौली जिल में नालियों का पानी दुकानों में घुस गया है. मौसम विभाग ने वहां रेड अलर्ट जारी किया है. नंदाकिनी नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है.

6:55 AM. 14 Aug 23 6:55 AM. 14 Aug

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बेहद हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

9:45 PM. 13 Aug 23 9:45 PM. 13 Aug

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश के तलहटी इलाके, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

9:45 PM. 13 Aug 23 9:45 PM. 13 Aug

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे

9:45 PM. 13 Aug 23 9:45 PM. 13 Aug

भूस्खलन के बाद कई वाहन क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के शिमला के दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पेड़ उखड़ गये. भूस्खलन के बाद सड़क साफ करने का काम किया जा रहा है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हुए

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हुए, पेड़ गिर गए. जिसके बाद इलाके से पेड़ हटाने का व अन्य काम जारी है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

बिहार और झारखंड में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के द्वारा शनिवार देर रात जारी बुलेटिन में पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के लिए भी पूर्वानुमान किया गया है जिसमें कहा गया है कि इन राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

यहां हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश के तलहटी इलाके, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी ने 13 से लेकर 16 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने रविवार और सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

यूपी का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 13 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार है, जिसमें से एक दो जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को बरेली, बिजनौर, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद, में तेज बारिश हो सकती है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

2:00 PM. 13 Aug 23 2:00 PM. 13 Aug

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई स्थानों पर भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे बाढ़ व भूस्खलन हुआ और 300 से अधिक सड़कें बंद करनी पड़ीं. स्थानीय मौसम कार्यालय ने रविवार को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट, जबकि सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त करते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

12:29 PM. 12 Aug 23 12:29 PM. 12 Aug

लगातार बारिश से मंडी के ऊपर निचले स्तर पर बादल छाए

हिमाचल प्रदेश में मंडी के ऊपर निचले स्तर पर बादल छाए हुए हैं. बता दें कि इलाके में भारी वर्षा लगातार जारी है.

12:29 PM. 12 Aug 23 12:29 PM. 12 Aug

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं तथा आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आईएमडी ने हल्की बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है. सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 69 फीसदी रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह दस बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

12:29 PM. 12 Aug 23 12:29 PM. 12 Aug

भूस्खलन का मलबा कार पर गिरा, 5 लोगों का शव बरामद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन का मलबा कार पर गिरने की वजह से एक गाड़ी बेहद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली और उसमें सवार 5 लोगों के शव भी बरामद हुए हैं. यह जानकारी रुद्रप्रयाग पुलिस ने दी है.

10:26 PM. 11 Aug 23 10:26 PM. 11 Aug

उत्तराखंड में भूस्खलन में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फाटा क्षेत्र के तरसाली में भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने गुरुवार रात भूस्खलन के मलबे में एक कार के दबे होने की सूचना मिलने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया. हालांकि, बारिश के कारण अभियान चलाने में दिक्कतें आयीं और शुक्रवार सुबह बारिश रूकने के बाद बोल्डरों को हटाने जाने पर कार से पांच शवों को निकाला गया.

10:26 PM. 11 Aug 23 10:26 PM. 11 Aug

प्रसाशन को सहायता करने का निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कोटद्वार के अपने दौरे पर कहा कि भारी बारिश और जलभराव के कारण कई हिस्से प्रभावित हुए हैं और पुल, सड़कें और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, मैंने सभी स्थानों का दौरा किया. संबंधित प्रशासन कुशलता से काम कर रहा है. हमने प्रशासन को आवश्यक सहायता और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

10:26 PM. 11 Aug 23 10:26 PM. 11 Aug

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार के बारिश प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के आसार

स्कइमेट वेदर के अनुसार बिहार के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का ‘आरेंज’ अलर्ट तथा अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. देहरादून मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का ‘आरेंज’ अलर्ट तथा अगले तीन दिन 12 से 14 अगस्त तक के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

उत्तराखंड का मौसम

मौसम केंद्र उत्तराखंड की राजधानी देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून और पौड़ी जिलों में 10 से 14 अगस्त तक बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है जबकि चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में 10 और 11 अगस्त के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ तथा 12 से 14 अगस्त के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. प्रदेश के इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

बिहार का मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन में बिहार के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. इस बीच बिहार सरकार ने राज्य की कई नदियों में जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

उत्तर प्रदेश का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त को कई जगह बादल बरसेंगे. इस दौरान पश्चिमी यूपी में और पूर्वांचल में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो जगहों पर तेज बारिश होने की भी चेतावनी है. मौसम विभाग के मुताबिक मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीरनगर और बस्ती के साथ ही आसपास इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही करीब 28 जिलों में बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

अंडमान और निकोबार द्वीप में 4.3 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद लोग सहम गये.

1:30 PM. 11 Aug 23 1:30 PM. 11 Aug

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

9:42 PM. 10 Aug 23 9:42 PM. 10 Aug

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद और नोएडा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

9:42 PM. 10 Aug 23 9:42 PM. 10 Aug

पंजाब और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जतायी है. आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, आने वाले सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों के लिए आज येलो अलर्ट जारी की गई है. जहां भारी बारिश हो सकती है.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

यहां भारी बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. देहरादून, चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. स्काइमेट वेदर ने भी कहा है कि उत्तराखंड में हल्की से मध्यम श्रेणी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी, दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश का प्रकोप जारी है जिससे विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन, जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये और गुरुवार सुबह दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया. लगातार मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर बह रहे नदी-नालों का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

बादल फटने से सिरमौर में मकान ढहा, पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस गया और इस दौरान एक मकान ढह गया. मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुस गया है और इनमें से ही एक घर अचानक ढह गया.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है. सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

पटना शहर और आसपास में हल्की या मध्यम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को भी पटना शहर और आसपास में हल्की या मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है. पटना में पिछले 12 घंटे में 33.5 एमएम बारिश हुई. इसके बाद जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

झारखंड के कई स्थानों पर आज गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. देहरादून, चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

2:26 PM. 10 Aug 23 2:26 PM. 10 Aug

यूपी-बिहार में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है.

9:40 PM. 9 Aug 23 9:40 PM. 9 Aug

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे.

9:43 AM. 9 Aug 23 9:43 AM. 9 Aug

गौरीकुंड में फिर भूस्खलन, दो बच्चों की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर गौरीकुंड में लगातार बारिश के बीच बुधवार सुबह एक झोंपड़ी के भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सो रहे एक परिवार के दो बच्चों की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया. गौरीकुंड में पांच दिन के भीतर भूस्खलन की यह दूसरी घटना है.

9:43 AM. 9 Aug 23 9:43 AM. 9 Aug

भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा निलंबित

जम्मू-श्रीनगर NHW T2 मारोग रामबन में भूस्खलन के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है. जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक की मार्नाथ यात्रा भी निलंबित कर दी गई है. इस कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई.

9:43 AM. 9 Aug 23 9:43 AM. 9 Aug

झारखंड समेत इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना

झारखंड समेत कई राज्यों के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.

9:46 PM. 8 Aug 23 9:46 PM. 8 Aug

सीएम धामी ने की बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिवों सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीएम ने जिले के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया. सीएम ने संबंधित स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवाएं प्रदान करने के भी निर्देश दिए.

9:46 PM. 8 Aug 23 9:46 PM. 8 Aug

जुलाई अबतक का सबसे गर्म महीना

यूरोपीय जलवायु निगरानी संगठन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि इस साल के जुलाई माह ने गर्मी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह अबतक का सबसे गर्म महीना रहा है. यूरोपीय संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम की इकाई कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने मंगलवार को घोषणा की है कि गत जुलाई में विश्व का औसत तापमान 16.95 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2019 में दर्ज सबसे अधिक औसत तापमान से एक तिहाई (0.33)डिग्री सेल्सियस अधिक है.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 9 अगस्त तक झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से ( गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 9 और 10 को चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में भी भारी बारिश हो सकती है. शेष जिलों में इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान

मौसम कार्यालय ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को शहर का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, कोंकण और गोवा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार को तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गयी.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

महाराष्ट्र, कर्नाटक का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश में हल्की से बारिश हुई, और तमिलनाडु के एक या दो इलाकों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

यूपी का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी में इस दौरान अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस अवधि में पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

देहरादून में भारी बारिश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है. पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश जारी है.

2:17 PM. 8 Aug 23 2:17 PM. 8 Aug

दिल्ली में आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी उमस भरा मौसम बरकरार रहा और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

10:26 PM. 7 Aug 23 10:26 PM. 7 Aug

मिजोरम के बाढ़ प्रभावित जिलों से 85 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

मिजोरम में बीते चार दिनों से हो रही बारिश के कारण राज्य के दो जिलों में बाढ़ आ गई है. बाढ़ के कारण 85 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दक्षिणी जिले लॉन्गतलाई और उसके पड़ोसी लुंगलेई के कई निचले इलाके जलमग्न हैं. लुंगलेई जिले के एक अधिकारी ने बताया कि खावथलांगतुईपुई नदी के जल स्तर में वृद्धि की वजह से तलबुंग कस्बे से और उससे सटे दो गांवों से 40 परिवारों को निकाल कर स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों एवं कारोबार सुविधा केंद्र में ठहराया गया है.

10:26 PM. 7 Aug 23 10:26 PM. 7 Aug

देहरादून में बारिश

देहरादून में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है. तेज बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों से पानी बह रहा है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

दिल्ली में उमस भरा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उमस भरा मौसम बरकरार रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 फीसदी दर्ज की गयी. मौसम कार्यालय ने दिन में शहर में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

ओडिशा में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में बारिश जारी है. आज दिनभर इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

बिहार का मौसम

बिहार में अगले 72 घंटे लगातार बारिश का पूर्वानुमान है. मानसून की ट्रफ लाइन पटना से गुजर रही है. इसकी वजह से बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं. आइएमडी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा सहित दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वबिहार के अधिकतर स्थानों पर जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने की भी आशंका है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त को तराई के क्षेत्रों में तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को तराई इलाकों में बारिश हो सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर 7 अगस्त को गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दोनों हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

दिल्ली में उमस वाली गर्मी

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पिछले हफ्ते हल्की बारिश हुई. इस हफ्ते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. अगले दो दिन मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं जबकि इस पूरे हफ्ते बारिश की कमी महसूस होगी. इस वजह से उमस वाली गर्मी काफी परेशान कर सकती है. 9 अगस्त के बाद एक या दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यह बूंदाबांदी भी उमस बढ़ाने का ही काम करेगी.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

देश के मध्य भागों विशेषकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएंगी. इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी. 9 या 10 अगस्त से मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा. उसके बाद भी छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है.

2:04 PM. 7 Aug 23 2:04 PM. 7 Aug

बिहार में वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

बिहार के अरवल जिले में वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं.

4:03 PM. 6 Aug 23 4:03 PM. 6 Aug

दिल्ली यूपी में बारिश

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली-यूपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक यूपी के देवबंद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर और अमरोहा के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी. वहीं दक्षिणी दिल्ली और अलग-अलग स्थानों के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. अगले 2 घंटों के दौरान इंदिरापुरम, गुरुग्राम में भी बारिश हो सकती है.

2:10 PM. 6 Aug 23 2:10 PM. 6 Aug

यहां हल्की बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड के शेष हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, शेष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, गुजरात, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं.

2:10 PM. 6 Aug 23 2:10 PM. 6 Aug

उत्तर प्रदेश का मौसम

रविवार को उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती समेत करीब 10 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं अन्य जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है. यूपी में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है.

2:10 PM. 6 Aug 23 2:10 PM. 6 Aug

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

2:10 PM. 6 Aug 23 2:10 PM. 6 Aug

बिहार का मौसम

बिहार में छह से नौ अगस्त तक दरभंगा, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार है. वहीं 10 अगस्त को बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

2:10 PM. 6 Aug 23 2:10 PM. 6 Aug

जुलाई में हरियाणा में 59 प्रतिशत

हरियाणा और पंजाब में जुलाई में औसत से 40 फीसदी से अधिक बारिश हुई, जबकि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 170 फीसदी ज्यादा पानी बरसा. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जुलाई में हरियाणा में 59 प्रतिशत, जबकि पंजाब में 44 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई। दोनों राज्यों के कई हिस्से हाल में बाढ़ की चपेट में रहे.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण भारी नुकसान की हुई है. खास कर हिमाचल में बारिश और भुस्खलन की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इधर दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है. देश के अन्य हिस्सों से भी बारिश की खबरें हैं. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >