Weather Forecast: इन राज्यों में होगी बारिश, जानें झारखंड-UP सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ के मध्य भागों से विदर्भ तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उस से सटे हुए पाकिस्तान पर बना हुआ है. मौसम के एक बार फिर करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

3:40 AM. 8 Apr 23 3:40 AM. 8 Apr

देश भर में मौसम प्रणाली

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है.

3:40 AM. 8 Apr 23 3:40 AM. 8 Apr

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

3:40 AM. 8 Apr 23 3:40 AM. 8 Apr

अगले 24 के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की माने तो आने वाले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

झारखंड का मौसम

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा ? इस बारे में जानकारी रांची स्थित मौसम कार्यालय ने दी है. आप भी देखें प्रदेश का मौसम अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा

नरेंद्र मेश्राम (IMD, भोपाल) ने कहा कि उज्जैन में पिछले 24 घंटे में बूंदाबांदी दर्ज़ की गई. अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा हालांकि बैतूल और छिंदवाड़ा में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. भोपाल में मौसम साफ रहेगा और आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

हवा में आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया. एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में मुख्यत: बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

रांची समेत कई जिलों में 9 अप्रैल को होगी बारिश

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि नौ अप्रैल को राज्य के मध्य (राजधानी और आसपास) तथा पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. गर्जन और वज्रपात का भी पूर्वानुमान है. इसके बाद मौसम शुष्क हो जायेगा. इससे पूर्व सभी दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. इससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

फिर तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी

मौसम विभाग की मानें तो , अगले सप्ताह से उत्तर भारत के राज्यों में जबरदस्त गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते मौसम सुहावना था लेकिन अब फिर तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

ओडिशा में हो सकती है बारिश

ओडिशा के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक डॉ एचआर बिस्वास ने कहा है कि कोई हीटवेव जैसी स्थिति नहीं होगी. आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस या 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं.

7:48 PM. 7 Apr 23 7:48 PM. 7 Apr

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. यहां का अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

12:55 PM. 7 Apr 23 12:55 PM. 7 Apr

यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

12:55 PM. 7 Apr 23 12:55 PM. 7 Apr

कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण भारत कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार हैं.

12:55 PM. 7 Apr 23 12:55 PM. 7 Apr

लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज तेज धूप होगी. तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है. शहरवासियों को गर्मी से हल्का सा राहत मिल सकता है. आज पूरे दिन हवा चलेगी. बारिश की उम्मीद नहीं है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ के मध्य भागों से विदर्भ तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उस से सटे हुए पाकिस्तान पर बना हुआ है. मौसम के एक बार फिर करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >