Weather Forecast: इन इलाकों में होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली-UP सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast : रांची और आसपास के इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. जबकि, 1 अप्रैल को वज्रपात के साथसाथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में आज और कल बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा बहेगी.

Live Updates
4:28 AM. 1 Apr 23 10:58 PM. 31 Mar

शनिवार को भी बारिश के आसार, दो अप्रैल से मौसम रहेगा शुष्क

झारखंड के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है. वहीं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान है. इसके बाद दो से छह अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. हालांकि, पांच अप्रैल को बादल छाया रह सकता है.

4:23 AM. 1 Apr 23 10:53 PM. 31 Mar

भारी बारिश होने की संभावना

यूपी में आज रात भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से रात में अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलने की अपील की है. मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली कड़कने, तेज़ हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ डीएम ने ट्वीट कर कहां है कि प्रदेश में आज रात भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इसलिए आज रात में जनपदवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. डीएम ने कहा है कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहे.

12:59 AM. 1 Apr 23 7:29 PM. 31 Mar

यहां भारी बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश तथा ओले गिरने की संभावना है.

12:59 AM. 1 Apr 23 7:29 PM. 31 Mar

हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. अगले कुछ दिन में किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा तथा शिमला जिलों के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश तथा हिमपात और बाकी के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

12:59 AM. 1 Apr 23 7:29 PM. 31 Mar

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में हल्का हिमपात हुआ जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी जिसके कारण 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. एक दिन पहले यहां मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को कुछ इलाकों में भारी हिमपात, बिजली कड़कने, गरज के साथ छीटें पड़ने तथा ओलावृष्टि के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था. उसने फसलों को नुकसान पहुंचने को लेकर भी आगाह किया था. शुक्रवार को मौसम कार्यालय ने एक अप्रैल तथा तीन-चार अप्रैल को गरज के साथ छीटें पड़ने तथा बिजली कड़कने के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया.

12:59 AM. 1 Apr 23 7:29 PM. 31 Mar

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर

स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर विदर्भ, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए केरल तक फैला हुआ है.

12:59 AM. 1 Apr 23 7:29 PM. 31 Mar

बिहार में होगी बारिश

दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है. आइएमडी के मुताबिक इस दौरान पूरे प्रदेश में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा बहेगी. जबकि इस दौरान अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन की संभावना भी बनी हुई है. इससे तापमान में आंशिक कमी महसूस की जा सकती है. तो वहीं एक अप्रैल शनिवार को भी पूरे बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है.

7:56 PM. 31 Mar 23 2:26 PM. 31 Mar

दिल्ली में फिर बारिश, ओलावृष्टि का भी अनुमान

दिल्ली में आज फिर बारिश हुई. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मौसम ठंडा बना हुआ है और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है. (भाषा)

7:56 PM. 31 Mar 23 2:26 PM. 31 Mar

राजस्‍थान के कई इलाकों में बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्‍सों में बार‍िश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कोटपुतली, जयपुर में सर्वाधिक 40 मिलीमीटर और गंगानगर में 23.3 मिलीमीटर बारिश हुई. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में गरज के साथ 30 से 40 क‍िलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है. (भाषा)

7:56 PM. 31 Mar 23 2:26 PM. 31 Mar

चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट

चंडीगढ़ में बारिश से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है.

7:56 PM. 31 Mar 23 2:26 PM. 31 Mar

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली एनसीआर और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, गुजरात और जम्मू कश्मीर मे�� हल्की बारिश दर्ज की गयी. पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई.

7:56 PM. 31 Mar 23 2:26 PM. 31 Mar

लखनऊ में येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. यहां कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. दूसरी ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

12:44 PM. 31 Mar 23 7:14 AM. 31 Mar

बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में आज और कल बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा बहेगी. जबकि इस दौरान अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन की संभावना भी बनी हुई है. इससे तापमान में आंशिक कमी महसूस की जा सकती है. तो वहीं 1 अप्रैल को भी पूरे बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग द्वारा आज और कल बारिश से फसल बचाने और ठनका से बचाव के संदर्भ में अलर्ट जारी किया गया है.

12:44 PM. 31 Mar 23 7:14 AM. 31 Mar

रांची में बारिश के साथ ओले

रांची और आसपास के इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि होनेकी संभावना है. जबकि, 1 अप्रैल को वज्रपात के साथसाथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. दो दिनों तक मौसम में आये इस बदलाव से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. वहीं, 2 अप्रैल से मौसम साफ रहने की स्थिति में दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast : रांची और आसपास के इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. जबकि, 1 अप्रैल को वज्रपात के साथसाथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में आज और कल बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा बहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >