Weather Forecast LIVE Updates Today : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के इन इलाकों में है भारी बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल

पिछले दो-तीन दिनों से देशभर में मानसून सक्रिय है. लेकिन इस दौरान कहीं भी 100 मिली मीटर से अधिक वर्षा दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, मौसम विभाग (The Meteorological Department) और स्कॉईमेट वेदर रिर्पोट की मानें तो झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून काफी सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal), असम (Weather Forecast Assam ), मेघलय (Weather Forecast Meghalaya) के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में आइये जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य राज्यों का मौसम....

Live Updates
5:51 PM. 29 Jul 20 5:51 PM. 29 Jul

दिल्ली के आस पास के इलाकों में हुई जमकर बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया है। ज्यादातर इलाकों में सावन की झड़ी लगी हुई है. दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में बुधवार को बारिश हुई, जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आयी है और गर्मी-उमस से भी कुछ हद तक राहत मिली है. मौसम विभाग की माने तो कल भी बारिश की उम्मीद की जा रही है.

3:54 PM. 29 Jul 20 3:54 PM. 29 Jul

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आज बारिश रहेगी और रात के समय बारिश बढ़ेगी. दिल्ली में अगले 24 घंटे में मध्यम से तेज़ बारिश हो सकती है.

3:54 PM. 29 Jul 20 3:54 PM. 29 Jul

पूर्वांचल में बारिश से खरीफ फसलों को होगा फायदा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वांचल में जुलाई माह में अब तक औसत बारिश हाेे चुकी है और आगे भी मौसम का यही रुख रहने की उम्‍मीद है. मानसून की सक्रियता मध्‍य सितंबर तक पूर्वांचल में रहती है. इस लिहाज से मौसम का रुख आगे भी बारिश और बूंदाबांदी वाली ही होने की उम्‍मीद है. अगले 50 दिनों में होने वाली बारिश ही पूर्वांचल में खरीफ की फसल के बेहतर पैदावार की गारंटी है.

2:54 PM. 29 Jul 20 2:54 PM. 29 Jul

उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हो रही है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तीसरे दिन बुधवार की सुबह बारिश ने कानपुर को जमकर भिगोया, वैसे भी अभी झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं. बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है. हालांकि खेतों में ज्वार की फसल बो चुके किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है, वहीं धान की फसल के लिए भी बारिश अमृत साबित हो रही है.

2:32 PM. 29 Jul 20 2:32 PM. 29 Jul

मध्य प्रदेश के इन इलाकों में है भारी बारिश का आसार 

मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग पर बारिश होने की आशंका जताई गयी, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने संभावना है.

2:32 PM. 29 Jul 20 2:32 PM. 29 Jul

केरल के इन जगहों पर भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 और 30 जुलाई को कोल्लम, तिरुवनंतपुरम, पथनमथिट्टा, इडुक्की, मल्लापुरम, कोझिकोड और वायनाड में भारी बारिश का संकेत देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

1:42 PM. 29 Jul 20 1:42 PM. 29 Jul

राजस्थान के इन इलाकों में भी होगी बारिश 

राजस्थान के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी आज अच्छी बारिश होने की संभावना नजर आ रही है, कुछ स्थानों पर बारिश के साथ साथ हवा भी चलने की उम्मीद है.

1:42 PM. 29 Jul 20 1:42 PM. 29 Jul

गढ़वा, गोड्डा और साहेबगंज के कुछ भागों मे हल्की बारिश की संभावना 

गढ़वा, गोड्डा और साहेबगंज के कुछ भागों में अगले 2- 3 में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गयी है, कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई गयी है.

1:42 PM. 29 Jul 20 1:42 PM. 29 Jul

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में आज शाम बारिश के आसार हैं, फिलहाल वहां का तापमान सामान्य है, इन इलाकों के कुछ जगहों पर बादल के गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

1:42 PM. 29 Jul 20 1:42 PM. 29 Jul

मुंबई में भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई के कोंकण में भारी बारिश की संभावना जताई है, मुंबई, ठाणे, पालघर में अच्छी बारिश की संभावना है. इसे लेकर मुंबई में येलो अलर्ट जारी हो गया. आपको बता दें कि मंगलवार को भी मुंबई में भारी बारिश हुई.

1:42 PM. 29 Jul 20 1:42 PM. 29 Jul

केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इड्डुक्की जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है.

1:42 PM. 29 Jul 20 1:42 PM. 29 Jul

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. इन क्षेत्रों में 65 मिमी से अधिक बारिश की संभावना जतायी गयी है.

10:37 AM. 29 Jul 20 10:37 AM. 29 Jul

देश भर में आज का मौसम

देश भर के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, अगर हम मैसम वेबसाइट स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट मानें तो देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. इसके अलावा उत्तराखंड, कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है

मुख्य बातें

पिछले दो-तीन दिनों से देशभर में मानसून सक्रिय है. लेकिन इस दौरान कहीं भी 100 मिली मीटर से अधिक वर्षा दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, मौसम विभाग (The Meteorological Department) और स्कॉईमेट वेदर रिर्पोट की मानें तो झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून काफी सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal), असम (Weather Forecast Assam ), मेघलय (Weather Forecast Meghalaya) के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में आइये जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य राज्यों का मौसम….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >