Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Copied link
Weather Update Today : पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात दर्ज की गयी. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, विदर्भ और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि, अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है. बता दें शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
3:04 AM. 28 Mar 233:04 AM. 28 Mar
कर्नाटक में हल्की बारिश संभव
स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ सकता है.
3:04 AM. 28 Mar 233:04 AM. 28 Mar
पश्चिम बंगाल और झारखंड में होगी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
3:04 AM. 28 Mar 233:04 AM. 28 Mar
यहां होगी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगहों पर बर्फबारी संभव है.
3:04 AM. 28 Mar 233:04 AM. 28 Mar
दिल्ली में मौसम सुहाना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया. रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
3:04 AM. 28 Mar 233:04 AM. 28 Mar
झारखंड में छाये बादल, हो सकती है बारिश
झारखंड के कुछ जिलों में आसमान में बादल नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार खूंटी और रांची जिले में कुछ देर में बारिश हो सकती है.
3:04 AM. 28 Mar 233:04 AM. 28 Mar
लखनऊ में बदलाव जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. आज यहां सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. साथ ही हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की पूर्वानुमान है.
भाषा इनपुट के साथ
6:23 PM. 27 Mar 236:23 PM. 27 Mar
दिल्ली में मौसम रहा सुहाना
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. IMD के मुताबिक, सुबह 08:30 बजे आर्द्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया.
6:23 PM. 27 Mar 236:23 PM. 27 Mar
अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है. जबकि, शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश संभावना है. पश्चिमी हिमालय, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में भी हल्की बारिश संभव है.
6:23 PM. 27 Mar 236:23 PM. 27 Mar
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, विदर्भ और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी. पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई. उत्तरी तटीय ओडिशा, झारखंड, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश हुई.
मुख्य बातें
Weather Update Today : पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात दर्ज की गयी. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, विदर्भ और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि, अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है. बता दें शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.