Weather Forecast Updates Today 14 June 2023 : स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब बनी रहेगी. वहीं, 12 से 15 जून के बीच गुजरात तट पर आंधी-तूफान वाली हवाएं चल सकती हैं. हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 120 और 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. रिपोर्ट की माने तो गुजरात के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. जबकि, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है.
3:51 AM. 15 Jun 233:51 AM. 15 Jun
बिपरजॉय का मानसून पर नहीं पड़ेगा असर
केरल में शुरुआती देरी के बाद दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून रविवार से दक्षिणी प्रायद्वीप और देश के पूर्वी हिस्सों में आगे बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपारजॉय का मॉनसून के आगे बढ़ने और मौसमी वर्षा प्रणाली की प्रगति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, यदि चक्रवात बिपारजॉय ओमान की तरफ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता, तो इससे मॉनसून का प्रवाह प्रभावित होता. महापात्र ने कहा कि चक्रवात ने भूमध्यरेखीय प्रवाह को मजबूत करके मॉनसून की प्रगति में मदद की है क्योंकि यह दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बना हुआ है.
3:51 AM. 15 Jun 233:51 AM. 15 Jun
झारखंड के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश तीन दिन के लिए बढ़ाया गया
झारखंड के विभिन्न हिस्सों में जारी तेज गर्मी एवं लू के चलते आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय में अवकाश तीन दिन के लिये बढ़ा दिया गया है. इन स्कूलों को अब शनिवार 17 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले इन विद्यालयों को 14 जून तक ग्रीष्मावकाश था.
3:51 AM. 15 Jun 233:51 AM. 15 Jun
पंजाब में बारिश के साथ ओलावृष्टि
बिपरजॉय तूफान का असर गुजारत के अलावा कुछ और राज्यों में भी दिख रहा है. पंजाब के अमृतसर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है.
3:51 AM. 15 Jun 233:51 AM. 15 Jun
तैयारियों का जायजा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के कच्छ में बिपरजॉय तूफान से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने तैयारियों का जायजा लेने के लिए भुज एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया और अस्पतालों में आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया. मंडाविया ने कच्छ में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के चालकों से भी बातचीत की.
3:51 AM. 15 Jun 233:51 AM. 15 Jun
तटीय इलाकों में भारी बारिश
चक्रवात बिपारजॉय के आगमन से पहले गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरु हो गई है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सौराष्ट्र और कच्छ जिलों के 54 तालुकों में 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. देवभूमि द्वारका, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर और जूनागढ़ जिलों में भारी बारिश हुई है.
3:51 AM. 15 Jun 233:51 AM. 15 Jun
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पतालों का जायजा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बिपरजॉय तूफान के बीच गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी ली. उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
मांडवी समुद्र तट पर तेज हवाएं के साथ हाई टाइड
गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी समुद्र तट पर चक्रवात बिपरजोय के कारण तेज हवाएं के साथ हाई टाइड.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
बिपरजॉय को लेकर हुई बैठक
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
झारखंड के मौसम में दिखेगा बदलाव
इन दिनों आसमान से बरस रही आग से पूरा झारखंड भीषण गर्मी की तपिश झेल रहा है. कई जिलों में बीते तीन-चार दिनों में शाम 3 बजे के बाद कुछ मिनट के लिये बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गया. कल शाम मामूली बारिश के कारण वातावरण में उमस भरी गर्मी छा गयी. हालांकि, कल और आज रात करीब 2 बजे रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश के कारण लोगों को हल्की राहत मिली, लेकिन सुबह फिर से सूर्य की तपिश शुरू हो गई है. हालांकि, बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चल रही हैं.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
165 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा बिपरजॉय
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान कल दोपहर गुजरात पहुंचेगा. इस समय तूफान की रफ्तार करीबन 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी. लाइव ट्रैकर के अनुसार, फिलहाल बिपरजॉय 165 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
गुजरात से टकराई हाई टाइड की लहरें
चक्रवात के रूप में हाई टाइड की लहरें गुजरात से टकराईं #Biparjoy एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तेज हो गया.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
मुंबई में लहरें तेज
चक्रवात बिपोरजॉय के तेज होने से मुंबई में हाई टाइड की लहरें तेज हो गई हैं.
4:39 PM. 14 Jun 234:39 PM. 14 Jun
गुजरात पहुंचेगा बिपरजॉय
चक्रवात बिपारजॉय के 15 जून की शाम तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजरने की संभावना है.
12:54 PM. 14 Jun 2312:54 PM. 14 Jun
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई जिलों में लोग धूप से परेशान थे. लेकिन, मौसम में बदलाव ने थोड़ी राहत दी है. बिहार के लोग मौसम की मार झेल रहे थे. अधिक तापमान ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ था. लेकिन, बाद में यहां बारिश भी हुई. बता दें मानसून ने बिहार में दस्तक तो दे दी है. लेकिन, फिर अब तेज धूप लोगों को सता रही है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Updates Today 14 June 2023 : स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब बनी रहेगी. वहीं, 12 से 15 जून के बीच गुजरात तट पर आंधी-तूफान वाली हवाएं चल सकती हैं. हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 120 और 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. रिपोर्ट की माने तो गुजरात के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. जबकि, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.