Weather Forecast : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बदला मौसम, यहां हो रही है बारिश

Weather Forecast Updates Today : कश्मीर में नहीं थम रहा शीतलहर का कहर. यहां बारिश और बर्फ़बारी की वजह से सूरज भी लुकाछुपी का खेल खेलने में लगा हुआ है. कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से भी 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.

Live Updates
3:51 AM. 25 Jan 23 10:21 PM. 24 Jan

जम्मू में बारिश की संभावना

मौसम कार्यालय ने कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम हिमपात और मध्यम से भारी हिमपात तथा जम्मू में बारिश की संभावना के साथ सोमवार से बुधवार तक अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है. उनके अनुसार, शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है.

3:51 AM. 25 Jan 23 10:21 PM. 24 Jan

चंडीगढ़ शहर में आज बारिश

चंडीगढ़ शहर में आज बारिश हुई. बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी है. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

3:51 AM. 25 Jan 23 10:21 PM. 24 Jan

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे

जम्मू-कश्मीर में ठंड का सितम जारी है और कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

3:51 AM. 25 Jan 23 10:21 PM. 24 Jan

बठिंडा कड़ाके की ठंड की चपेट में

मौसम में बदलाव के बावजूद पंजाब में बठिंडा कड़ाके की ठंड की चपेट में है जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में न्यूनतम सेल्सियस 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

3:51 AM. 25 Jan 23 10:21 PM. 24 Jan

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जबकि दोनों राज्यों के कई हिस्से अभी भी ठंड की चपेट में है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है.

7:04 PM. 24 Jan 23 1:34 PM. 24 Jan

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई और भरतपुर के वैर में अधिकतम 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान भरतपुर के रूपवास में 17 मिलीमीटर, गंगापुर और बयाना में 11-11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के अन्य इलाकों भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, और धौलपुर में भी मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश दर्ज की गई.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : कश्मीर में नहीं थम रहा शीतलहर का कहर. यहां बारिश और बर्फ़बारी की वजह से सूरज भी लुकाछुपी का खेल खेलने में लगा हुआ है. कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से भी 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >