Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बारिश, उत्तराखंड में ओले, जानिए बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Updates: दिल्ली में फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने कहा है कि चार जून तक राजधानी में 'लू' की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है. बिहार और झारखंड के भी कई इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
11:33 PM. 30 May 23 11:33 PM. 30 May

दिल्ली एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है. बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है, लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है.

5:30 PM. 30 May 23 5:30 PM. 30 May

हरियाणा के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी

हरियाणा के हिसार, हांसी, सिवानी, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल समेत आसपास के इलाकों में मौसम करवट ले सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि इन इलाकों में 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है.

5:30 PM. 30 May 23 5:30 PM. 30 May

देहरादून में बारिश के साथ गिरे ओले

उत्तराखंड में देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई . यहां दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के बीच बारिश के साथ जमकर ओले गिरे. काफी बड़े आकार के ये ओले लंबे समय तक गिरते रहे जिससे अनेक स्थानों पर कुछ देर के लिए सफेद चादर सी बिछ गयी. मौसम विभाग ने देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में दो जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान जाहिर किया है .

4:47 PM. 30 May 23 4:47 PM. 30 May

बेंगलुरु में भारी बारिश

कर्नाटक के बेंगलुरु में इस समय भारी बारिश हो रही है.

3:09 PM. 30 May 23 3:09 PM. 30 May

रांची में झमाझम बारिश 

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि रांची के अलावा खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में भी बारिश होगी.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

हरियाणा, पंजाब में बारिश

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रातभर बारिश हुई. दोनों पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. इस बाबत मौसम विभाग रांची ने अलर्ट जारी किया है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

दिल्ली में मंगलवार को सुबह मौसम सुहावना रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने का अनुमान लगाया है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

श्री हेमकुंड साहिब में मौसम साफ

श्री हेमकुंड साहिब में मौसम साफ है. तीर्थ दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने सभी वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों से बर्फ पिघलने तक यात्रा न करने का अनुरोध किया है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

Weather Forecast LIVE:  छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. कई जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना विभाग ने जताई है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश के आसार यहां हैं. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई संभागों के जिलों में भी मौसम करवट ले सकता है. तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है. राज्य के पश्चिमी हिस्से में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. प्रदेश में 31 मई तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

Weather Forecast LIVE:  राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राजस्थान में मंगलवार को भी आंधी और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजसमंद के कुम्भलगढ़ और पाली के एरिनपुरा में अधिकतम आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि राज्य के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

Weather Forecast LIVE:  दिल्ली का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है. अधिकतम तापमान के चार जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहने के आसार हैं.

2:21 PM. 30 May 23 2:21 PM. 30 May

Weather Forecast LIVE: यहां धूलभरी आंधी चलने की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार,मंगलवार को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर धूलभरी आंधी और छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की बारिश और हिमपात देखने को मिल सकती है.

7:03 AM. 30 May 23 7:03 AM. 30 May

यहां होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: दिल्ली में फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने कहा है कि चार जून तक राजधानी में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है. बिहार और झारखंड के भी कई इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >