Mumbai Rains : भारतीय तटरक्षक ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के प्रभावित जिलों में समन्वय कर जुटाये संसाधन
Weather Forecast LIVE Update Today, 23 July 2021, Monsoon 2021 Update, Rain Alert: मॉनसून पूरे देश में प्रभाव दिखाने लगा है. बंगाल, बिहार, यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है. लैंड स्लाइड में 70 से अधिक लोग फंस गये हैं.
Thane: Commuters wade through a flooded road after heavy rain at Bhiwandi in Thane, Thursday, July 22, 2021. (PTI Photo)(PTI07_22_2021_000081B)
Live Updates
3:54 AM. 24 Jul 2110:24 PM. 23 Jul
भारतीय तटरक्षक ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के प्रभावित जिलों में समन्वय कर जुटाये आपदा राहत के संसाधन
भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) ने बचाव और राहत कार्यों की दिशा में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में काम करने के लिए महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के प्रभावित जिलों में मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाये और भेजे हैं.
3:54 AM. 24 Jul 2110:24 PM. 23 Jul
रायगढ़ भू-स्खलन में 80-85 लोग लापता, 33 शव बरामद : मंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के तलाई गांव में हुए भू-स्खलन पर कहा है कि करीब 80-85 लोग लापता हैं. इनमें से 33 शव बरामद कर लिये गये हैं. कई अब भी मलबे में दबे हुए हैं. एनडीआरएफ, स्थानीय एजेंसियां और अन्य बचाव अभियान चला रहे हैं.
3:54 AM. 24 Jul 2110:24 PM. 23 Jul
पंचगंगा नदी के राजाराम पुल का जलस्तर 54 फीट तक पहुंचा
कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री सतेज पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में राजाराम पुल (पंचगंगा नदी पर) का जलस्तर 54 फीट तक पहुंच गया है. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे जल्द-से-जल्द निकासी के लिए बचाव दल के साथ सहयोग करें. साथ ही लोगों से घर के अंदर रहने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं.
3:54 AM. 24 Jul 2110:24 PM. 23 Jul
महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की टीम ने सतारा जिले के मीरगांव से 221 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने क्षेत्र में भारी बारिश के बीच सतारा जिले के पाटन के मीरगांव गांव से 221 लोगों को बचाया है.
3:54 AM. 24 Jul 2110:24 PM. 23 Jul
भू-स्खलन में मृत लोगों के परिजनों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. ऐसी घटनाओं में घायलों का इलाज सरकार वहन करेगी. मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि रायगढ़ के तलाई गांव में भू-स्खलन से करीब 35 लोगों की जान चली गयी है. कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लोगों को निकालने और स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है, जो उन क्षेत्रों में रह रहे हैं, जहां भू-स्खलन की संभावना है.
10:27 PM. 23 Jul 214:57 PM. 23 Jul
महाराष्ट्र के सतारा में बारिश से आठ लोगों की मौत, दो व्यक्ति लापता
महाराष्ट्र के सतारा जिले में बारिश से आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग लापता हो गये हैं. जबकि, 27 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. यह जानकारी सतारा के कलेक्टर ने दी है.
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today, 23 July 2021, Monsoon 2021 Update, Rain Alert: मॉनसून पूरे देश में प्रभाव दिखाने लगा है. बंगाल, बिहार, यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है. लैंड स्लाइड में 70 से अधिक लोग फंस गये हैं.