Weather Forecast Live Update: झारखंड के रांची का तापमान दर्ज किया 36 डिग्री, रात का तापमान 21 डिग्री रहने का है अनुमान

Weather Forecast Live Update : गर्मी का प्रकोप भारत पर देखने को मिल रहा है. कई जगह पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार हैं, पर गर्मी में कमी नहीं आने वाली है. मध्य भारत एवं दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना है. ओडिशा के तटिय इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है. झारखंड में इस सप्ताह बारिश की संभावना दिख रही है. राज्य के साहिबगंज जिले में अहले सुबह से तेज हवा और बादल गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो चुकी है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ....

Live Updates
3:45 PM. 13 Apr 20 3:45 PM. 13 Apr

झारखंड के रांची का तापमान 36 डिग्री है वहीं रात में भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जहां पर रात का तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है.

3:45 PM. 13 Apr 20 3:45 PM. 13 Apr

मध्य प्रदेश के इन जगहों पर हैं बारिश

14 अप्रैल को मध्य प्रदेश सिंगरौली, उमरिया, शहडोल में हल्की बारिश कस आसार नजर आ रहे हैं.

3:45 PM. 13 Apr 20 3:45 PM. 13 Apr

दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार को 3.4 रिक्टर स्केल पर आए भूकंप के बाद सोमवार को एक बार फिर जब धरती हिली तो लोग घबरा गए. बताया जा रहा है कि आज का भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया. इस मामूली झटके के कारण दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में झटके महसूस किए गए.

8:00 AM. 13 Apr 20 8:00 AM. 13 Apr

पर्वतीय राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पर्वतीय राज्यों में 13 अप्रैल से बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ कहीं-कहीं तेज़ बौछारें जारी रह सकती हैं.

8:00 AM. 13 Apr 20 8:00 AM. 13 Apr

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है हल्की बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका व्‍यक्‍त की गयी है. केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है.

7:55 PM. 12 Apr 20 7:55 PM. 12 Apr

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

दिल्ली—एनसीआर में भूकंप के झटके, अभी तक 3.5 रिक्टर स्केल के भूकंप का अनुमान लगाया जा रहा है. इसकी गहराई 8 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. इस भूकंप का इपिक सेंटर ईस्ट दिल्ली है. इसी वजह से झटका नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में महसूस किया गया.

7:12 PM. 12 Apr 20 7:12 PM. 12 Apr

14 से 17 अप्रैल तक बिहार-झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

7:12 PM. 12 Apr 20 7:12 PM. 12 Apr

कल राजस्थान के इन जगहों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के चुरू, अलवर, जयपुर, भरतपुर और आसपास में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है

7:12 PM. 12 Apr 20 7:12 PM. 12 Apr

अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इन जगहों में है बारिश के आसार 

मध्‍यप्रदेश के टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर, विदिशा और भोपाल में 13 तारीख को हल्की बारिश के आसार हैं.

7:12 PM. 12 Apr 20 7:12 PM. 12 Apr

Delhi-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली—एनसीआर में भूकंप के झटके, अभी तक 3.5 रिक्टर स्केल के भूकंप का अनुमान लगाया जा रहा है. इसकी गहराई 8 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. इस भूकंप का इपिक सेंटर ईस्ट दिल्ली है. इसी वजह से झटका नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में महसूस किया गया.

5:46 PM. 12 Apr 20 5:46 PM. 12 Apr

झारखंड के लोहरदगा जिले में वर्तमान तापमान 35 डिग्री से. दर्ज किया गया है, जबकि रात का तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना जताई गयी है.

5:46 PM. 12 Apr 20 5:46 PM. 12 Apr

झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश 

झारखंड पलामू के पूर्वी भाग और चतरा के पश्चिमी भाग में मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गयी है, साथ ही साथ कुछ जगहों में वज्रपात की भी संभावना नजर आ रही है.

5:46 PM. 12 Apr 20 5:46 PM. 12 Apr

महाराष्ट्र के इन इलाकों में है बारिश की संभावना 

मुंबई में 38 डिग्री से. दर्ज किया गया है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना नजर आ रही है.

2:24 PM. 12 Apr 20 2:24 PM. 12 Apr

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. 13 अप्रैल से पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम विभाग बिन मौसम बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा है. दिल्ली-एनसीआर में बारि श की संभावना है. इसके बावजूद तापमान में गिरावट आने का अनुमान नहीं है.

1:25 PM. 12 Apr 20 1:25 PM. 12 Apr

पटना में आज 36 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

पटना में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है. आपको बता दें कि यहां आज सूर्योदय सुबह 5:29 में सूर्यास्त शाम 6:11 में होने की उम्मीद है. यहां के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है. आज यहां 23 रह सकता है न्यूनतम तापमान.

1:25 PM. 12 Apr 20 1:25 PM. 12 Apr

रांची में आज 35 डिग्री तक जाएगा तापमान

झारखंड की राजधानी रांची में आज सूर्योदय सुबह 5.30 में हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 6.08 मीनट में होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो यहां आज 35 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है.

1:25 PM. 12 Apr 20 1:25 PM. 12 Apr

बिहार में होगी बारिश

12 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी बिहार में हल्की वर्षा की संभावना है. 13 और 14 अप्रैल को समूचे बिहार में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा. 15 से 17 अप्रैल के बीच राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. 15 से 17 अप्रैल के बीच बिहार के भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, सहरसा, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, पुर्णिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, चंपारण, पटना में आंधी, हल्की वर्षा देखने को मिल सकती हैं.

6:27 AM. 12 Apr 20 6:27 AM. 12 Apr

झारखंड के साहिबगंज में हो रही है बारिश

झारखंड में इस सप्ताह बारिश की संभावना दिख रही है. राज्य के साहिबगंज जिले में अहले सुबह से तेज हवा और बादल गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो चुकी है.

6:27 AM. 12 Apr 20 6:27 AM. 12 Apr

मध्य भारत एवं दक्षिण भारत में बारिश के आसार

मध्य भारत यानी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना के अलावा दक्षिण भारत यानी केरल और तमिलनाडु में बारिश के आसार हैं. इसके अलावाआंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटिय इलाकों में अगले 24 घंटों में तूफानी बारिश हो सकती है. वहीं केरल और तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

5:25 AM. 12 Apr 20 5:25 AM. 12 Apr

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पर गमी नहीं होगी कम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे, पर इससे गर्मी ते मौसम पर कोई असर नहीं होगा, यानी अभी गर्मी और बढ़ेगी. पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर भारत में खत्म हो चुका है और तामपान में इजाफा होना जारी रहने वाला है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Update : गर्मी का प्रकोप भारत पर देखने को मिल रहा है. कई जगह पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार हैं, पर गर्मी में कमी नहीं आने वाली है. मध्य भारत एवं दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना है. ओडिशा के तटिय इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है. झारखंड में इस सप्ताह बारिश की संभावना दिख रही है. राज्य के साहिबगंज जिले में अहले सुबह से तेज हवा और बादल गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो चुकी है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >