तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है और आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पांच और छह अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरु जिलों में प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग में धूल भरी तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की चलने की सम्भावना है. वहीं छह अप्रैल को जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने व मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है.
Weather Forecast Today, 3 April 2021: बिहार, UP समेत इन राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, उत्तर भारत का बढ़ेगा पारा, जानें झारखंड, बंगाल समेत देशभर के मौसम का हाल