Weather Forecast: दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी बारिश, बिहार में भी झमाझम, जानें अन्य राज्यों का मौसम
Copied link
Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश संभव है.
1:44 AM. 4 Jul 231:44 AM. 4 Jul
बेंगलुरु शहर में आज तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला.
1:44 AM. 4 Jul 231:44 AM. 4 Jul
भारी बारिश के चलते ठाणे में सड़क धंसी
महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते जावहर और धबेरी के बीच सड़क का एक हिस्सा रविवार को धंस गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिला आपदा नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बारिश के चलते रविवार को ठाणे के नजदीक अंबरनाथ शहर में एक इमारत की छत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया. प्रशासन की ओर से 30 साल पुरानी इस इमारत को खतरनाक घोषित किया जा चुका है.
1:44 AM. 4 Jul 231:44 AM. 4 Jul
अंबिका नदी में उफान, रास्ता ही नदी में डूबा
गुजरात की अंबिका नदी में उफान के चलते नवसारी जिले के वाटी गांव का रास्ता नदी में डूब गया है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक स्थानीय ने बताया हर साल हम नदी में रास्ता बनाते हैं और रास्ता बारिश आने पर नदीं में डूब जाता है. हमारे गांव के लोगों को बहुत समस्या होती है.
1:44 AM. 4 Jul 231:44 AM. 4 Jul
दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी बारिश
दक्षिण पश्चिम मॉनसून का असर पूरे देश में दिखने लगा है. 02 जूलाई को मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है. दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते दिल्ली में बारिश होती रखेगी. बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरोवट आएगी.
6:11 PM. 3 Jul 236:11 PM. 3 Jul
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह उमस भरे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.
6:11 PM. 3 Jul 236:11 PM. 3 Jul
इन जगहों पर हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ मराठवाड़ा, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिशकी संभावना जताई गयी है.
1:47 PM. 3 Jul 231:47 PM. 3 Jul
यूपी में मानसून ने दी लोगों को राहत
यूपी में मानसून की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है. प्रदेश में सभी हिस्सों में मानसून एक्टिव हो चुका है. बारिश होनी भी शुरू हो गयी है. अलग अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की जा रही है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में आज सुबह बादल जमकर बरसे. शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई और इसके बाद आसमान में काले बादलों छा गए. प्रदेश में आज हल्की से तेज बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
12:54 PM. 3 Jul 2312:54 PM. 3 Jul
रांची समेत कई इलाकों में धीमी हुई मानसून की रफ्तार
झारखंड के कई जिलों में मॉनसून की गति थोड़ी धीमी पड़ गयी है, लेकिन संताल में मॉनसून एक्टिव है. मानसून एक्टिव होने की वजह से संताल के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गयी है. रिपोर्ट्स के अनुसार साहिबगंज के राजमहल में 198 मिमी से अधिक बारिश हुई है. जमुआ में 80 मिमी के आसपास बारिश हुई. संताल परगना के अन्य स्थानों में 40-50 मिमी के आसपास बारिश हुई है. राजधानी समेत मध्य झारखंड में मॉनसून की गति कमजोर है.
12:54 PM. 3 Jul 2312:54 PM. 3 Jul
बिहार के कई जिलों में होगी जमकर बारिश
बिहार में आने वाले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं. अगले 24 घंटे में उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व के हिस्सों में सबसे अधिक बारिश दर्ज होने की उम्मीद है. आइएमडी की माने तो, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, किशनगंज, सरहसा, सुपौल और अररिया जिलों के कई हिस्सों में भारी और भारी से भारी बारिश होने तक की संभावना है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश संभव है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.