Weather Forecast: दिल्ली में फिर बारिश, हिमाचल में भी रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Update : मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का जल स्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई तथा राज्य के 17 जिले में 67,000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है. मुंबई और उसके आसपास के उपनगरों में पिछले एक सप्ताह से जारी हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हुई, जिसके कारण जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हुआ. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं.

Live Updates
3:35 AM. 16 Jul 23 10:05 PM. 15 Jul

उत्तराखंड में लगातार बारिश

उत्तराखंड में जारी लगातार बारिश के कारण विभिन्न जगहों पर आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में प्रवास कर राहत और बचाव कार्य को और प्रभावी बनाएं. मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में प्रदेश में देहरादून सहित सात जिलों में 16 और 17 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है जिसे देखते हुए जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं. राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बंद होने, नदियों के उफान पर होने के कारण पुल के बहने और बाढ़ के कारण आपदा के हालात उत्पन्न हो गए हैं.

3:35 AM. 16 Jul 23 10:05 PM. 15 Jul

देश की राजधानी दिल्ली में फिर बारिश

3:35 AM. 16 Jul 23 10:05 PM. 15 Jul

हिमाचल के कई जिलों में फिर बारिश का दौर

IMD देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि 16 से 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना है. इन चार जिलों के लिए रेड अलर्ट और बाकी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 17 जुलाई को नैनिताल, चंपावत, उधमसिंहनगर में भी भारी बारिश होगी, इस दौरान आंधी तूफान की भी संभावना है. 18 से बारिश में कमी आएगी.

3:35 AM. 16 Jul 23 10:05 PM. 15 Jul

4000 करोड़ के नुकसान का आंकलन

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा है कि, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कारण काफी नुकसान हुआ है. कल तक 4000 करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है. इंडस्ट्री के क्षेत्र में 300 करोड़ का नुकसान हुआ है. बड़े स्केल पर तबाही हुई है, हम इसे रिस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

3:35 AM. 16 Jul 23 10:05 PM. 15 Jul

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

4:41 PM. 15 Jul 23 11:11 AM. 15 Jul

Weather Forecast Live : दिल्ली में बारिश नहीं हुई तो स्थिति जल्द हो जाएगी सामान्य : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. अगर भारी बारिश नहीं हुई तो हालात शीघ्र सामान्य हो जाएंगे.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update : मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का जल स्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई तथा राज्य के 17 जिले में 67,000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है. मुंबई और उसके आसपास के उपनगरों में पिछले एक सप्ताह से जारी हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हुई, जिसके कारण जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हुआ. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >