Weather Forecast LIVE: दिल्ली-NCR में भारी बारिश,जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today, 15 July 2021, Monsoon 2021 Update : मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है. कुछ दिनों तक देश भर के ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Rain)सहित झारखंड, बिहार, यूपी बारिश तो हो रही है, लेकिन उमस भरी गर्मी भी बढ़ी है. बिहार और झारखंड (jharkhand-bihar weather) में गुरुवार को रूक-रूक कर बारिश का अनुमान विभाग ने जताया है. महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में अगले छह दिनों तक सामान्य बारिश के आसार हैं. मौसम की हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

दुमका और जामताड़ा में अगले कुछ घंटों में बारिश

झारखंड के दुमका और जामताड़ा में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

17 से 19 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग की मानें तो 17 से 19 जुलाई तक सूबे में भारी बारिश की संभावना है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

अगले पांच दिनों तक हल्की से भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

दिल्ली-NCR में कुछ घंटों में बारिश

दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. गुरुवार के लिए राज्य में कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन, कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. 16 जुलाई को देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग ने कहा है कि यहां गुरुवार से मौसम बदल सकता है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

यहां भी येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करने का काम किया है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

यहां ऑरेज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेज अलर्ट जारी करने का काम किया है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

यहां होगी भारी से बहुत भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

2:31 PM. 15 Jul 21 2:31 PM. 15 Jul

बिहार, झारखंड में वज्रपात की संभावना

छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

7:28 AM. 15 Jul 21 7:28 AM. 15 Jul

दिल्ली में अगले छह दिनों तक सामान्य बारिश

देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए. दिल्ली में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश हुई जिसके चलते महत्वपूर्ण मार्गों और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया और घंटों तक यातायात बाधित रहा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है. दिल्ली में अगले छह दिनों तक सामान्य बारिश होने का अनुमान है.

7:28 AM. 15 Jul 21 7:28 AM. 15 Jul

उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बरसात हुई है. देवबंद (सहारनपुर जिले में), धामपुर (बिजनौर), मुजफ्फरनगर तेह (मुजफ्फरनगर), तुलसीपुर (बलरामपुर), सादाबाद (महामाया नगर), कैराना (शामली) से बारिश की सूचना है. स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि बरेली, झांसी, आगरा संभागों में दिन के तापमान में काफी वृद्धि हुई; मेरठ संभाग में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई और राज्य के शेष संभागों में पारे में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है.

Weather Today, 15 July 2021: 17 जुलाई से दिल्ली, UP, झारखंड, बिहार, बंगाल में होगी भारी बारिश, जानें आज का हाल

7:28 AM. 15 Jul 21 7:28 AM. 15 Jul

हरियाणा और पंजाब

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बुधवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा. शाम साढ़े पांच बजे खत्म हुए पिछले 36 घंटे में हरियाणा के करनाल में 263 मिमी बारिश दर्ज की गई जिस वजह से कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया. करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहते हुए 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहते हुए 34.7 डिग्री दर्ज किया गया.

7:28 AM. 15 Jul 21 7:28 AM. 15 Jul

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोटा, बारां, सिरोही, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाडमेर, पाली, जालौर जिलों में कहीं कहीं बादल गरजने और वज्रपात की आशंका जताई है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today, 15 July 2021, Monsoon 2021 Update : मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है. कुछ दिनों तक देश भर के ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Rain)सहित झारखंड, बिहार, यूपी बारिश तो हो रही है, लेकिन उमस भरी गर्मी भी बढ़ी है. बिहार और झारखंड (jharkhand-bihar weather) में गुरुवार को रूक-रूक कर बारिश का अनुमान विभाग ने जताया है. महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में अगले छह दिनों तक सामान्य बारिश के आसार हैं. मौसम की हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >