Wayanad Bye-Election: राहुल गांधी के भांजे की राजनीति में एंट्री, वायनाड में प्रियंका के साथ नजर आए बेटे रेहान

Wayanad Bye-Election: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भांजे की भी राजनीति में एंट्री हो चुकी है.

Wayanad Bye-Election: वायनाड लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को जोरदार रैली और रोड शो किया. जिसमें उनके बेटे रेहान वाड्रा भी नाइकेटी में उनके चुनाव प्रचार में शामिल हुए. बेटे रेहान के साथ-साथ बेटी मियारा भी रैली में नजर आई.

प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी का वीडियो वायरल

वायनाड में जब प्रियंका गांधी रैली को संबोधित कर रही थी, उस समय उनके बेटे रेहान और बेटी मियारा भी साथ थे. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. रैली में कुछ देर प्रियंका के साथ रहने के बाद बेटे और बेटी वहां चले गए. वापसी के दौरान मीडिया वालों ने उनके बात करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने बात नहीं की.

वायनाड में प्रचार के अंतिम चरण में प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रसिद्ध तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर में दर्शन करके वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत की. इस सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा और प्रचार सोमवार को समाप्त होगा. तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर पापनाशिनी नदी के तट पर स्थित है. इस नदी में 1991 में प्रियंका के पिता राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं. वायनाड सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका को मंदिर के अधिकारियों से ‘दक्षिण का काशी’ के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर के इतिहास के बारे में पूछते हुए सुना गया. इसके बाद प्रियंका मनंतावडी के एडवाका पहुंचीं, जहां कांग्रेस नीत यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की. सोमवार को प्रियंका और उनके भाई राहुल गांधी निर्वाचन क्षेत्र के सुल्तान बाथरी और थिरुवंबडी में संयुक्त रोड शो करेंगे. आम चुनाव में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट खाली करने के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है.

Also Read: Caste Census: ‘जाति जनगणना पास करायेंगे, आरक्षण में 50% की दीवार तोड़ेंगे’, राहुल का पीएम मोदी को चैलेंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >