Weather Forecast : दिल्ली में हीट वेव का कहर, राजस्थान में आंधी और गरज के साथ भारी बारिश

Weather Forecast LIVE Today / monsoon 2023 tracker: दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जिससे लोग परेशान दिखे. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. एक ट्रफ निचले स्तरों पर बिहार से तेलंगाना तक हुए छत्तीसगढ़ होते हुए जा रही है. एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. इनका असर मौसम पर नजर आ सकता है. जानें आज आपके इलाके का कैसा रह सकता है मौसम

Live Updates
4:48 AM. 23 May 23 11:18 PM. 22 May

राजस्थान में 24 घंटे के अंदर आंधी और भारी गरज के साथ बारिश के आसार

राजस्थान में 24 घंटे के अंदर आंधी और भारी गरज के साथ बारिश के आसार

राजस्थान के कुछ भागों के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश के रूप में देखने को मिलेगा तथा मंगलवार से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भाग एवं पूर्वी राजस्थान के उत्तरी भाग विशेष रूप से जयपुर, भरतपुर के आसपास के इलाकों में आंधी, मेघ गर्जन और तेज हवाओं चलेगी.

4:48 AM. 23 May 23 11:18 PM. 22 May

हिमाचल प्रदेश में 23-24 मई के लिए 10 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 23 और 24 मई को तेज हवाओं के साथ आंधी आने, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है. स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने सोमवार को राज्य के 10 जिलों में इसके लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली चमकने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होगी.

4:48 AM. 23 May 23 11:18 PM. 22 May

दिल्ली में चल रही हैं लू और गर्म हवाएं

भारत की राजधानी दिल्ली में गर्म हवाएं और लू चल रही हैं. एक व्यक्ति ने बताया कि हम यहां घूमने आए हैं, लेकिन आज पहले के मुकाबले ज्यादा गर्मी है. इससे हमें काफी दिक्कत हो रही हैं.

7:38 PM. 22 May 23 2:08 PM. 22 May

कई राज्यों में हीट अलर्ट

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. आईएमडी ने दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण यूपी, उत्तरी एमपी, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए आज के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. कल झारखंड के अलावा किसी भी जगह के लिए हीटवेव अलर्ट नहीं दिया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि फलहाल लू से राहत रहेगी.

1:37 PM. 22 May 23 8:07 AM. 22 May

यूपी का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में प्रयागराज में अधि​कतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं झांसी में 45.6 डिग्री, आगरा में 45.4 डिग्री और कानपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किय गया है. सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री जाने की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में रहेंगे.

1:37 PM. 22 May 23 8:07 AM. 22 May

बिहार का मौसम

बिहार में अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दक्षिण बिहार में लू और उत्तरी बिहार में आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने के आसार हैं. दरअसल दक्षिणी बिहार में पछुआ और उत्तरी बिहार में पुरवैया चल रही है. आइएमडी के मुताबिक हिमालय के तराई वाले इलाके से ट्रफ लाइन गुजर रही है. ट्रफ लाइन के मध्य बिहार में अगले दो दिनों में शिफ्ट होने के आसार हैं. साथ ही इसी दौरान बिहार में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेगा. दोनों मौसमी दशाओं के संयुक्त प्रभाव से 24 से 26 मई तक पूरे बिहार में आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की आशंका है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Today / monsoon 2023 tracker: दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जिससे लोग परेशान दिखे. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. एक ट्रफ निचले स्तरों पर बिहार से तेलंगाना तक हुए छत्तीसगढ़ होते हुए जा रही है. एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. इनका असर मौसम पर नजर आ सकता है. जानें आज आपके इलाके का कैसा रह सकता है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >