Weather News: दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, बिहार में हीट वेव का अलर्ट, झारखंड सहित अन्य राज्यों का मौसम देखें

Weather News: दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. जबकि झारखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बिहार में हीट वेव की चेतावनी दी गई है. पढ़ें मौसम की खबर.

Weather News: दिल्ली में 19 अप्रैल को हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में 19 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है. जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 34 डिग्री को सकती है. वहीं 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है. विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

झारखंड में गर्मी का कहर

झारखंड में गर्मी का कहर जारी है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. भारत मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची और आस-पास के क्षेत्रों में 20 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. इन दिनों आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के करीब रह सकता है.

Also Read: मानसून में इस साल होगी जोरदार बारिश, IMD का पूर्वानुमान

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 22 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. 18 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, और खगड़िया में हिट वेब चलने की संभावना जताई जा रही है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश, लाहौल एवं स्पीति में हिमस्खलन का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में इस समय बारिश और बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति में लोगों से चंद्रा नदी से दूर रहने की अपील की तथा हिमस्खलन की आशंका प्रकट करते हुए उन्हें तीव्र ढलानों एवं बर्फीले क्षत्रों में जाने से परहेज करने की सलाह दी. परामर्श में कहा गया है , तीव्र ढलानों से दूर रहिए, खतरे से सावधान रहिए, समूह में यात्रा कीजिए, मौसम की अद्यतन जानकारी रखिए तथा बर्फीले इलाकों में चौकन्ने रहिए. राज्य में खराब मौसम के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 112 सड़कों को बंद कर दिया गया है. उनमें 107 सड़कें आदिवासी लाहौल एवं स्पीति जिले में हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लाहौल एवं स्पीति के हंसा और कोकसर में पांच सेंटीमीटर और दो सेंटीमीटर हिमपात हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >