Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, यहां होगी बारिश, जानें अपने राज्य का मौसम

Weather Forecast: स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना पर बना हुआ है और तटीय आंध्र प्रदेश से जुड़ रहा है. एक और चक्रवाती परिसंचरण लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर है. जानें कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं पश्चिमी हिमालय, गोवा और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है.

पलामू प्रमंडल से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. धीरे-धीरे एक दो दिनों में झारखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी. फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें, तो 16 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दूर-दूर तक बारिश के आसार नहीं हैं. इस तरह दुर्गा पूजा की शुरुआत में मौसम साफ रहेगा.

बिहार के अरवल और आरा में मॉनसून की विदाई हो गई है. इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है.

राजस्थान में इस सप्ताह के आखिर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भागों में 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इस विक्षोभ का सर्वाधिक असर 16-17 अक्टूबर को रह सकता है. विक्षोभ के चलते जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसी तरह 18 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

ऊंचे स्थानों पर हिमपात की पुष्टि करते हुए मौसम विभाग कार्यालय के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा कि 14 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके फलस्वरूप ऊंचे स्थानों पर हिमपात तथा निचले पहाड़ों पर वर्षा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >