Weather Forecast: नये साल के जश्न में बारिश डालेगी खलल, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Forecast New Year 2024: दिसंबर का महीना अब समाप्ति की ओर अग्रसर है. मौसम तेजी से करवट ले रहा है और दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के कई हिस्से ठंड की चपेट में हैं जिससे जनजीवन प्रभावित है. जानें नये साल में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 या 30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर की शाम से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है.

साल के आखिरी दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. विभाग की मानें तो 30 दिंसबर से एक जनवरी तक तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में मौसम करवट लेगा. जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो, 29-30 दिसंबर 2023 से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है जिससे एक बार फिर झारखंड में दो जनवरी 2024 की शाम से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है. एक जनवरी को तो मौसम खुशनुमा रहेगा, लेकिन रांची सहित अन्य इलाकों में दो जनवरी की शाम से बादल छाने लगेंगे और तीन जनवरी से लगातार तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम की यह स्थिति झारखंड सहित बिहार, ओडिशा में भी देखने को मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहने व बारिश होने से झारखंड में सुबह में कोहरा व धुंध छायी रहेगी. न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा नजर आ सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घना कोहरा छाया नजर आया. वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना राजधानी में अभी नहीं है. बुधवार को हवा की गुणवत्ता खराब होने और ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में होने की संभावना है, जबकि गुरुवार को इसके ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रहने की संभावना है.

Also Read: Weather Today: दिल्ली में छाएंगे बादल, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट ने भी साल के अंतिम दिनों को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. एजेंसी की मानें तो, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में नए साल की पूर्वसंध्या में बारिश देखने को मिल सकती है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 या 30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने वाला है जिसकी वजह से बारिश हो सकती है.

नए साल की शुरुआत में बिहार में मौसम में बदलाव की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है जिसकी वजह से मौसम करवट लेगा. अगले दो -चार दिन दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि यह बेहद सीमित क्षेत्र में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >