Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटों का मौसम

Weather Forecast: उत्तर भारत अब कड़ाके की ठंड के  साथ शीतलहर की चपेट में आ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दो तीन दिनों में सर्दी में और इजाफा होगा. वहीं बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके कारण 15 दिसंबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना है. जानिए आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम.

Weather Forecast: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों में कई राज्यों में पारा और गिरेगा. वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी. दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, बिहार झारखंड में मौसम बदलेगा. ठंड के साथ कोहरा और घना होगा. दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर का भी प्रकोप रहेगा. वहीं स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व एक निम्न दबाव के साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने से आज यह एक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. यह मौसमी तंत्र आज तमिलनाडु पहुंच सकता है. इसके कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

पहाड़ों में बीते दिनों से ही बर्फबारी हो रही है. जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग ने कहा है कि इससे मैदानी इलाकों में तापमान और गिरने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले समय में तापमान में गिरावट तो होगी शीतलहर की भी संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. दिल्ली के साथ-साथ यूपी और राजस्थान में भी मौसम की तल्खी बढ़ेगी. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती. मौसम विभाग ने घना कोहरा जमने की भी संभावना जताई है.  IMD के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, यूपी के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है.

इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने भारत के मौसम को लेकर अनुमान जाहिर किया है कि दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ और राज्यों में अचानक से पारा गिर सकता है. तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. अनुमान है कि 10 से लेकर 16 दिसंबर के बीच ठंड में इजाफा हो सकता है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में जोरदार ठंड पड़ने का अनुमान है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है जबकि न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है.

राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कई जगहों पर शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राज्य में पारा और गिरेगा. कनकनी वाली ठंड बढ़ेगी. दिल्ली से लेकर  यूपी, बिहार और झारखंड में भी शीतलहर चलने का अनुमान है. सप्ताह के अंत तक मौसम के तेवर और तल्ख होंगे.

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी. आज यह और मजबूत होकर लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएगी. इस मौसमी तंत्र के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु में दिखाई देगा. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है.

  • 11 दिसंबर – 11 दिसंबर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी और कुछ हिस्सों में  भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा यमन, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.
  • 12 दिसंबर – मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है. कोस्टल आंध्र प्रदेश में भी बारिश हो सकती है.
  • 13 दिसंबर- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भी बारिश की संभावना है.
  • 14 दिसंबर- केरल और माहे में जोरदार बारिश की संभावना है.

Also Read: कर लें तैयारी! इन 5 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बढ़ेगी ठंड, अचानक से गिरेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >