Weather Forecast: तमिलनाडु में भारी बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगी कनकनी, IMD ने यहां के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में भारी बदलाव आ सकता है. मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने दावा किया कि अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की कोई उम्मीद नहीं है.

तमिलनाडु में इस समय भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है. दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में इस समय जोरदार ठंड पड़ रही है. राजधानी दिल्ली का पारा लगातार गिरता जा रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में भी ठंड का असर दिख रहा है.

उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक गिरेगा पारा

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया, अभी उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य है जो अगले दो दिनों में लगभग एक से दो डिग्री और पूर्वी भारत में दो से तीन डिग्री गिर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बादल छाए हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में किसी भी मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं की गई है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 दिसंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में भारी बदलाव आ सकता है. मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने दावा किया कि अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की कोई उम्मीद नहीं है. दिल्ली में तापमान लगभग 6.5 डिग्री दर्ज किया गया जो अगले दो दिनों तक यह 6-7 डिग्री रहेगा.

Also Read: Weather Forecast: शिमला से ज्यादा ‘ठंडी’ हुई दिल्ली, यहां बारिश के आसार, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और दक्षिण केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई है. इधर थूथुकुडी जिला कलेक्टर ने भारी बारिश के कारण कल, 18 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की.

कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर तक राजधानी रांची और उसके आस-पास के इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा या धुंध का असर रह सकता है. लेकिन दिन का मौसम साफ रहेगा. अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के करीब रह सकता है.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है. अगले पांच दिन मौसत एक जैसा रहना की उम्मीद की जा रही है. मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >