मौसम : झारखंड-बिहार में होगी बारिश, 5 अगस्त तक इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 31 जुलाई से 5 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई जगह बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, 31 जुलाई से 1 अगस्त तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई से 5 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 31 जुलाई और फिर 2 से 5 अगस्त के बीच भी कई जगह बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार 31 और 1 अगस्त को कई जगहों पर आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है. जबकि दो अगस्त से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है. दो अगस्त को गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज व पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है. वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

31 जुलाई 2026 को मौसम विभाग ने उत्तर, उत्तर-पूर्व, मध्य और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि यहां भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है.


बिहार का मौसम

राजस्थान में बारिश जारी रहने का अनुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने से राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग समेत आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

31 जुलाई को उत्तर प्रदेश में मौसम का असर क्षेत्रवार अलग-अलग देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुंदेलखंड, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा के अलावा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा जैसे पश्चिमी जिलों में भी बारिश के आसार हैं. वहीं लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, नोएडा और पूर्वांचल के कई अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.


यूपी का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

31 जुलाई को दिल्ली में मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिन के दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15–20 किमी प्रति घंटे जबकि रात में उत्तर-पूर्वी दिशा से 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिन में केवल बहुत हल्की बारिश की संभावना है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >